नेगेटिविटी से बचाता है ये लकी रत्न, दूर होंगे कष्ट, कारोबार में होगा लाभ

व्यक्ति जब भी अपने जीवन में परेशानियों का सामना करता है, वह ज्योतिष का सहारा लेता है। चलिए आज हम आपको चमत्कारी ब्लैक स्टोन के बारे में बताते हैं।
lucky ratna

Lucky Ratna: व्यक्ति जब भी अपने जीवन में कष्टों का सामना करता है, वह अपने भाग्य को दोष देने लगता है। उसे ऐसा लगने लगता है कि किस्मत उसका साथ नहीं दे रही है या फिर किस्मत खराब है इसलिए उसके सारे काम बिगड़ रहे हैं। दरअसल हम सबके जीवन में सबसे ज्यादा ग्रह नक्षत्र की स्थिति का प्रभाव पड़ता है। ग्रह अगर सही रहते हैं तो जीवन में सब कुछ अच्छा रहता है। वहीं अगर ग्रहों की स्थिति बिगड़ती है तो जीवन की स्थिति भी बिगड़ने लगती है।

जीवन के कष्टों से छुटकारा पाने के लिए हमेशा व्यक्ति ज्योतिष का सहारा लेता है। ज्योतिष में कुछ विशेष रत्न बताए गए हैं जिन्हें अगर धारण कर लिया जाए तो परेशानियां खत्म हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही रत्न के बारे में बताते हैं जो लाभकारी परिणाम देता है।

ब्लैक स्टोन है लकी रत्न (Lucky Ratna)

हम जिस रत्न की बात कर रहे हैं वह ब्लैक स्टोन है। यह रत्न व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता को दूर करता है। इससे शनि के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिल जाता है। जो लोग धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं उन्हें भी यह अच्छे परिणाम देने का काम करता है। चलिए इसे धारण करने के तरीके और फायदे के बारे में जानते हैं।

धारण करने के नियम

  • ब्लैक स्टोन को लॉकेट या चांदी की अंगूठी में पहनना शुभ माना गया है।
  • ये रत्न आठ या 10 रत्ती का होना चाहिए। यही शुभ परिणाम देता है।
  • पहनने से पहले इसे दूध और गंगाजल में शुद्ध कर लें। इसे शनि नक्षत्र या फिर शनिवार की शाम धारण करें।
  • रत्न पहनने से पहले शनि के बीच मंत्र का जाप करना ना भूलें।

कौन कर सकता है धारण

ज्योतिष में दिए गए उल्लेख के मुताबिक मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोग ब्लैक स्टोन पहन सकते हैं। मेष, कर्क, वृश्चिक और सिंह राशि वालों को यह नहीं पहनना चाहिए।

होंगे ये फायदे

  • जो व्यक्ति ब्लैक स्टोन पहना है उसे शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है।
  • यह चमत्कारी रत्न ग्रह कलेश से मुक्ति दिलाता है और परिवार में खुशहाली का आगमन होता है।
  • ब्लैक स्टोन पहनने से जादू टोना दूर हो जाता है और बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।
  • ये रत्न आध्यात्मिक कामों में रुचि जगाता है।
  • इसे पहनने से दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य में वृद्धि हो जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews