हीरा और पन्ना से ज्यादा चमत्कारी है ये रत्न, खोल देगा बंद किस्मत के दरवाजे

ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा रत्न शास्त्र में कई रत्नों का उल्लेख मिलता है। अगर इन्हें ठीक ढंग से धारण कर लिया जाए तो यह व्यक्ति का जीवन बदल देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही चमत्कारी रत्न के बारे में बताते हैं।
lucky stone

Lucky Stone: ज्योतिष का हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध है। ग्रह नक्षत्र की जो स्थिति होती है, उनका अंदाजा हम ज्योतिष के जरिए ही लगाते हैं। ग्रहों की स्थिति को देखकर व्यक्ति ये आसानी से समझ सकता है कि उसके जीवन में जो कुछ भी चल रहा है, वह क्यों चल रहा है। वो ये भी जान सकता आगे आने वाले भविष्य में वह किन चीजों का सामना करेगा। यही कारण है कि व्यक्ति जब अपने जीवन में परेशानी का सामना करता है। तब भी वह ज्योतिष का ही सहारा लेता है।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। इनमें से एक रत्न शास्त्र भी है, जिसमें कई सारे रत्नों और उपरत्नों का उल्लेख मिलता है। इन सभी का संबंध किसी न किसी ग्रह से बताया गया है। जब इन ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है या फिर ये अशुभ परिणाम देते हैं। तब इन रत्नों को धारण कर स्थिति मजबूत बनाई जा सकती है। आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताते हैं, जो पन्ना और रूबी से भी ज्यादा ताकतवर है।

चमत्कारी रत्न फिरोजा (Lucky Stone)

यह एक ऐसा रत्न है, जिसे अगर ज्योतिष की सलाह लेकर धारण कर लिया जाए तो व्यक्ति को सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। जो लोग सफलता प्राप्त करना चाहते हैं या फिर आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं उन्हें यह जरूर पहनना चाहिए। यह आसमानी कलर का एक रत्न है, जो बहुत लाभकारी है। इसे धारण करने से पहले ज्योतिष की सलाह ले लेनी चाहिए और जरूरी नियम भी अपनाना चाहिए।

फिरोजा के लाभ

  • इससे होने वाले लाभ की बात करें तो यह व्यक्ति की सोई हुई किस्मत को जगा देता है। ये कहें की रातोंरात इसे पहनने वाले की किस्मत चमक जाती है।
  • इसे धारण करने से मान सम्मान में वृद्धि होती है और करियर भी तरक्की की तरफ बढ़ने लगता है।
  • जो लोग अपनी नौकरी या कारोबार में बाधाओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए यह बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना गया है। यह बिजनेस में आ रही दिक्कतों को दूर कर सफलता के मार्ग खोल देता है।
  • फिरोजा धारण करने वाले व्यक्ति को राहु केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है।
  • यह व्यक्ति के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews