मूंगा पहनने से मिलते हैं गजब के फायदे, जानें कैसे करें धारण

रत्न शास्त्र में कई चमत्कारी रत्नों का उल्लेख दिया गया है। लाल मूंगा भी एक ऐसा ही रत्न है। चलिए आज इसे धारण करने की विधि और फायदे जान लेते हैं।
coral

Coral: हिंदू धर्म में ज्योतिष एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह एक ऐसी विद्या है, जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलू के बारे में जिक्र मिलता है। ग्रह नक्षत्र की स्थिति, उनका राशियों पर पड़ने वाला असर, सकारात्मक नकारात्मक प्रभाव, उपाय सब कुछ ज्योतिष में बताया गया है। यही कारण है कि जब व्यक्ति जीवन में शुभ काम करने वाला होता है या परेशानी का सामना कर रहा होता है तो वह ज्योतिष का ही सहारा लेता है।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिनमें से एक रत्न शास्त्र भी है। इसमें कई ऐसे रत्नों का उल्लेख दिया गया है, जिन्हें अगर सही तरीके से सही समय पर धारण किया जाए तो जीवन में चमत्कारी परिवर्तन देखने को मिलता है। हर रत्न का संबंध किसी ना किसी राशि और ग्रह से जरूर होता है। आज हम आपको ऐसे ही एक रत्न के बारे में बताते हैं।

चमत्कारी है लाल मूंगा (Coral)

लाल रंग का मूंगा एक बहुत ही चमत्कारी रत्न है, जिसका संबंध मंगल ग्रह से बताया जाता है। मंगल की तरह इसका भी रंग लाल होता है और इसे धारण कर कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत बनाई जा सकती है। जो व्यक्ति इसे धारण करता है उसके जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती है और दुश्मन उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाते।

कैसे करें धारण

  • लाल मूंगा धारण करने के लिए सोने, चांदी या तांबे की अंगूठी शुभ मानी गई है।
  • धारण करने से पहले इसे गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध कर लें।
  • मंगलवार के दिन इसे सुबह से दोपहर के बीच धारण करें।
  • यह रत्न पहनने के बाद मंदिर में मंगल ग्रह से जुड़ा दान जरूर करें।

होंगे ये लाभ

  • जो लोग इसे धारण करते हैं उनकी कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होने लगती है।
  • यह व्यक्ति के आलस को दूर करता है। इसे धारण करने से व्यक्ति हमेशा फुर्तीला बना रहता है और अपने काम समय पर करता है।
  • यह व्यक्ति के ज्ञान और इंद्रियों की शक्ति को बढ़ाने का काम करता है।
  • जो लोग चिंता से घिरे रहते हैं और जिन्हें बार-बार तनाव हो जाता है। उन लोगों के लिए यह बहुत लाभकारी है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews