Hindi News

मूलांक 7 के लिए असीमित सफलता लेकर आएगा साल 2025, अंक शास्त्र से जानें जरूरी उपाय

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
नया साल अपने साथ कई सारे परिवर्तन लेकर आता है। यह परिवर्तन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में भी दिखाई देता है जो हमारे जीवन को प्रभावित करता है। चलिए अंक शास्त्र से जान लेते हैं कि मूलांक 7 के लोगों के लिए यह साल कैसा रहेगा।
मूलांक 7 के लिए असीमित सफलता लेकर आएगा साल 2025, अंक शास्त्र से जानें जरूरी उपाय

Numerology: ग्रह नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन को कितना प्रभावित करती है यह तो हम सभी जानते हैं। हमें जब भी अपने जीवन या भविष्य के बारे में कुछ जानना होता है तो हम इन्हीं का सहारा लेते हैं। ग्रह नक्षत्र की स्थिति से ज्योतिष के जरिए आसानी से सब कुछ पता किया जा सकता है।

वैसे अगर हम चाहे तो राशि के अलावा जन्म तिथि के जरिए पर व्यक्ति के जीवन के बारे में सब कुछ आसानी से जान सकते हैं। जन्मतिथि के जरिए जानकारी प्राप्त करने के लिए अंक शास्त्र का सहारा लेना होगा। अंक शास्त्र मूलांक और भाग्यांक पर काम करता है जो जन्मतिथि से ही प्राप्त होते हैं। यह अंक निकालने के लिए जन्मतिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ा जाता है। इसके बाद जो अंक आता है वह एक से नौ के बीच होता है, जो ग्रहों से संबंधित है। चलिए आज साल 2025 मूलांक 7 के लोगों के लिए कैसा रहेगा और इन्हें क्या उपाय करना चाहिए यह जान लेते हैं।

मूलांक 7 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक सात कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको उत्तर यही प्राप्त होगा। इस मूलांक का स्वामी ग्रह केतु होता है, जो इनके जीवन पर गहरा असर डालता है।

कैसा होता है स्वभाव

केतु से प्रभावित मूलांक 7 के जातक बहुत ही साहसी स्वभाव के होते हैं। इनकी सोच दार्शनिक होती है, जो लोगों को प्रभावित करती है। अपने दृढ़ निश्चय स्वभाव से यह हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति करते हैं।

कैसा रहेगा 2025

मूलांक 7 के लोगों के लिए साल 2025 क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आने वाला है। शिक्षा से लेकर करियर, धन, कारोबार, रिश्ते सभी चीजों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

शिक्षा

मूलांक 7 के वो लोग जो फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए साल 2025 सफलता लेकर आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। परीक्षा में अच्छी श्रेणी प्राप्त होने के योग भी दिखाई दे रहे हैं।

नौकरी

वह जातक जो नौकरी करते हैं उन्हें सकारात्मक प्रगति की प्राप्ति होने वाली है। वहीं जो लोग नौकरी की शुरुआत करना चाहते हैं या जॉब ढूंढ रहे हैं उन्हें नए मौके मिलेंगे।

कौनसा दिन शुभ

मूलांक 7 के लोग अगर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को अपना कोई भी काम करेंगे तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। यह दिन इनके लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होने वाले है।

2025 के उपाय

  • साल 2025 अच्छे परिणाम दे इसके लिए मूलांक 7 के लोगों को हनुमान जी और शिवजी को प्रसन्न करना होगा। दोनों ही देवताओं की आराधना इन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करने का काम करेगी।
  • अगर यह लोग पुरुषसूक्त स्त्रोत का पाठ करते हैं, तो हर काम में सफलता उनके कदम चूमेगी। इस पाठ के प्रभाव से इनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और यह आसानी से अपने सारे काम करेंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews