इस साल लॉन्च होगी Royal Enfield की 3 नई बाइक्स, यहाँ जानें कीमत, खासियत और टाइमलाइन

इस साल लॉन्च होगी Royal Enfield की 3 नई बाइक्स, यहाँ जानें कीमत, खासियत और टाइमलाइन

Royal Enfield New Bikes: भारत में टू-व्हीलर मार्केट में लगातार विस्तार हो रहा है। रॉयल एनफील्ड इस मार्केट में महत्वपूर्ण किरदार निभाता है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में ब्रांड की बाइक्स की खूब डिमांड है। इस साल कंपनी कई नए मॉडल्स को पेश करने की तैयारी में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल 2023 में रॉयल एनफील्ड की तीन नई मोटरसाइकिल लॉन्च होगी। जिसमें हिमालयन 450, बुलेट 350 नेक्स्ट जनरेशन और शॉटगन 650 शामिल हैं। आइए जानें इनकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च की टाइमलाइन:-

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650

RE Shotgun 650 लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट भी किया गया है। रिपोर्ट की माने तो इस साल अक्टूबर में यह भारत में लॉन्च होगा। यह कंपनी की क्रूजर बाइक है, जिसमें 648 सीसी का पैरेलेल ट्विन इंजन मिलेगा। बाइक में कई नए अपग्रेडेड फीचर्स नजर आ सकते हैं। इसकी कीमत 3,00,000 रुपये से लेकर 3,50,000 रुपये तक हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड नई बुलेट 350

भारत में बुलेट का मार्केट पहले ही बहुत मजबूत है। कंपनी इस साल नया Bullet 350 Next Generation लॉन्च कर सकती है। मई में इसकी पेशकश होगी।  हालांकि बाइक की डिजाइन मौजूदा बुलेट जैसी ही होगी। इसकी कीमत 1,50,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450

Royal Enfield Himalayan 450 कंपनी की खास बाइक में से एक होगी। रिपोर्ट के मुताबिक यह सितंबर 2023 में बाजारों में दस्तक दे सकती है। वहीं इसकी कीमत 2,60,000 रुपये से लेकर 3,00,000 रुपये तक बताई जा रही है। मोटरसाइकिल में 450सीसी BSVI इंजन मिलेगा। यह एक ही वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews