क्या आप भी 7 सीटर कार की तलाश में हैं? यहां देखिए माइलेज में सबसे शानदार ऑप्शन वाली कार

क्या आप भी अपनी फैमिली के लिए एक 7 सीटर कार की तलाश में है, जो माइलेज में शानदार हो और फीचर्स में भी सबसे आगे हो? तो चलिए आज हम आपको इस खबर में एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 7 सीटर कार में आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
क्या आप भी 7 सीटर कार की तलाश में हैं? यहां देखिए माइलेज में सबसे शानदार ऑप्शन वाली कार

मारुति सुजुकी हमेशा से ही अपनी गाड़ियों के माइलेज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। दरअसल कंपनी अपनी गाड़ियों में जबरदस्त माइलेज प्रोवाइड करती है। मारुति सुजुकी अर्टिगा माइलेज के मामले में सबसे शानदार गाड़ी मानी जाती है। अर्टिगा एक 7 सीटर कार है, जिसकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। इसके माइलेज पर नजर डाली जाए तो कंपनी के मुताबिक कार का पेट्रोल वेरिएंट 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि सीएनजी वेरिएंट पर जाए तो यह 26.11 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है।

मारुति सुजुकी अर्टिगा न सिर्फ माइलेज के मामले में सबसे आगे है, बल्कि ही इस कार में आपको शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। यह एक 7 सीटर कार है। जिसके चलते यह सभी की पसंदीदा कार में आती है। इस कार के आगे सभी सेवन सीटर कार फीकी है।

यहां जानिए इस कार के स्पेसिफिकेशंस

मारुति सुजुकी अर्टिगा के फीचर्स पर नजर डाली जाए तो कंपनी ने अर्टिगा में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है। स्पेसिफिकेशंस पर नजर डाली जाए तो कंपनी की यह कार एक बेहतरीन एमपीवी कार मानी जाती है। इस शानदार कार में 1462 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, यह इंजन 101.64 बीएचपी की शानदार पावर के साथ 136.8 एमएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वही इस कार में मैन्युअल विकल्प भी दिया गया है। जसिके चलते अर्टिगा 7 सीटर कार में एक शानदार फैमिली कार बन जाती है।

इन कार के साथ किया जा सकता है इसे कम्पेयर

वहीं इस कार की कीमत की बात करी जाए तो कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट में उतारा है, जिसमे LXI (O), VXI (O) और ZXI (O) हैं। अर्टिगा की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपए से शुरू होती है। जिसका टॉप वैरियंट 13 लाख रुपए तक जाता है। वहीं इस कार के कंपीटीटर पर नजर डाली जाए तो इसमें टोयोटा Rumion और किआ कैरेंस (Kia Carens) शामिल है, लेकिन इन दोनों कार में दोनों कंपीटीटर में किया मारुति सुजुकी माइलेज के मामले में सबसे आगे मानी जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews