Citroen C3 Aircross से हट गया पर्दा, फीचर्स और डिजाइन लीक, Creta को देगी टक्कर, जानें कब शुरू होगी बुकिंग

Citroen C3 Aircross से हट गया पर्दा, फीचर्स और डिजाइन लीक, Creta को देगी टक्कर, जानें कब शुरू होगी बुकिंग

Automobile News: भारत में जल्द ही Citroen C3 Aircross की लॉन्चिंग होने वाली है। मिड साइज़ एसयूवी के डिजाइन, फीचर्स, माइलेज और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हो चुका है। रिपोर्ट की माने तो कार की बुकिंग सितंबर में शुरू होगी। वहीं अक्टूबर में कार की डिलीवरी शुरू हो सकती है। अप्रैल, 2023 में कंपनी ने एसयूवी की पेशकश कर दी थी।

कलर ऑप्शन और इंजन

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस के चार मोनोटोन और 6 डुअल टोन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे। जिसमें स्टील ग्रे, प्लेटिनियम ग्रे, पॉलर व्हाइट और कॉस्मो ब्लू शामिल है। नई मिड-साइज़ एसयूवी 1.2 लीटर ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ बाजार में दस्तक देगी, जो 109bhp पावर और 190Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। वहीं यह 18.5kmpl का माइलेज दे सकती है।

वेरिएन्ट और फीचर्स

कार में कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके तीन वेरिएन्ट मिलेंगे, जिसमें लाइव, फ़ील और शाइन शामिल हैं। इसमें रुफ माउंटेड रियर एयरकॉन वेन्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVMs, मैनुअल IRVM, TPMS और रीवर्स पार्किंग कैमरा जोड़ा गया है। साथ में 10 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 6-स्पीकर सेटअप और रियर वाइपर वॉशर के साथ मौजूद होगा।

कीमत और राइवल 

Citroen C3 Aircross की संभावित कीमत 9.50 लाख रुपये से लेकर 13 लाख रुपये तक है। यह देश में कई कारों को टक्कर देगी, जिसमें से एक Hyundai Creta है। इसके अलावा मिड-साइज़ एसयूवी Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और अन्य कई कारों को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews