दुनिया की पहली CNG बाइक से उठा पर्दा, फीर्चस और कीमत से Bajaj ने जीता सबका दिल

इसकी शुरुआती कीमत 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जिस कारण यह कस्टमर्स को काफी लुभा रही है। साथ ही यह फुल टैंक में 330 किमी की ड्राइविंग रेंज देगी।
दुनिया की पहली CNG बाइक से उठा पर्दा, फीर्चस और कीमत से Bajaj ने जीता सबका दिल

Bajaj CNG Freedom Bike : बजाज ऑटो ने आज महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित कार्यक्रम में दुनिया की पहली सीएनजी बाइक Bajaj Freedom को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है। इस खास मौके पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहे थे, जिन्होंने इसके फीर्चस और इसकी कीमत को देखते हुए इसे गेम चेंजर करार दिया। लॉन्च होते ही यह बाइक भारतीय मार्केट में छा गई है। बता दें कि इसकी शुरुआती कीमत 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जिस कारण यह कस्टमर्स को काफी लुभा रही है। साथ ही यह फुल टैंक में 330 किमी की ड्राइविंग रेंज देगी।

फीर्चस

  • फुली LED हेडलाइट
  • टेललाइट के साथ हैलोजन इंडिकेटर्स
  • मोनोक्रोम LCD डिस्प्ले
  • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के लिए)
  • 785MM लंबी सीट
  • रोबस्ट ट्रेलिस फ्रेम
  • फ्रंट डिस्क ब्रेक
  • डिजिटल स्पीडोमीटर

केंद्रीय मंत्री ने किया ट्वीट

वहीं, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए यह बताया कि इससे न केवल बाइक उपयोगकर्ताओं को सस्ती यातायात का लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यावरण को भी इससे फायदा होगा। बजाज ऑटो की इस पहल ने स्वच्छ और सस्ते परिवहन के लिए एक नया मानक स्थापित किया है, जो हमारे भविष्य को हरित बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम है।

7 रंग उपलब्ध

बता दें कि Bajaj Freedom को कंपनी ने कुल तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। इसके 7 रंग उपलब्ध है, जिनमें कैरेबियन ब्लू, इबोनी ब्लैक-ग्रे, प्यूटर ग्रे-ब्लैक, रेसिंग रेड, साइबर व्हाइट, प्यूटर ग्रे-येलो और इबोनी ब्लैक-रेड शामिल हैं। इसके अलावा, बाइक में 16 किग्रा का CNG सिलिंडर दिया गया है, जिसे भरवाने के बाद वह 18 किग्रा का हो जाएगा।

वेरिएंट्स और कीमत (एक्स-शोरूम)

Bajaj Freedom Drum 95,000 रुपये
Bajaj Freedom Disk LED 1,10,000 रुपये
Bajaj Freedom Drum LED 1,05,000 रुपये

फ्यूल टैंक और ड्राइविंग रेंज

पेट्रोल फ्यूल टैंक 2 लीटर
CNG टैंक 2 किग्रा

माइलेज

1 किग्रा सीएनजी 102 किमी
1 लीटर पेट्रोल 67 किमी

11 टेस्ट किए पास

कंपनी का कहना है कि इस बाइक ने इंडस्ट्री के 11 अलग-अलग टेस्ट को पास किया है। वहीं, बजाज ऑटो का दावा है कि रनिंग कॉस्ट किसी भी पेट्रोल मॉडल की तुलना में बेहद कम है। डेली यूज के दौरान इसका ऑपरेशन कॉस्ट करीब 50% कम होगा। इसका मतलब आने वाले 5 सालों में तकरीबन 75,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इससे न केवल ईंधन की लागत में बचत होगी, बल्कि पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक असर होगा।

दो मोड में की जा सकेगी ड्राइव

यह बाइक पेट्रोल और सीएनजी दोनों मोड में ड्राइव की जा सकती है। इसके लिए कंपनी ने हैंडलबार पर एक स्विच दिया है, जिसमें मोड चेंज करने का बटन मिलता है। यानी एक बटन दबाने से आप पेट्रोल से सीएनजी मोड में बदल सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews