मई में Tata Motors की इन 5 शानदार कारों पर मिल रही बंपर छूट, यहाँ जानें डीटेल

मई में Tata Motors की इन 5 शानदार कारों पर मिल रही बंपर छूट, यहाँ जानें डीटेल

Automobile News: यदि आप टाटा की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो मई का महीना आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। Tata Motors अपनी कई शानदार कारों की खरीददारी पर शानदार छूट दे रहा है। साथ में एक्सचेंग बोनस और अन्य कई सुविधाएं भी मिल रही हैं। टाटा Altroz, Safari, Tiago, Tigor, Harrier पर छूट मिल रही है। हालांकि पंच और नेक्सोन इस लिस्ट से बाहर हैं।

6.60 लाख रुपये से लेकर 10.50 लाख रुपये वाली टाटा आल्टरोज़ हैचबैक पर 28 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। पेट्रोल डीसीटी और पेट्रोल ट्रिम्स पर 15, 000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट हैं, वहीं एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये तक का है। साथ में 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।

Tata Harrier और Safari पर इस महीने 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज डिस्काउंट 25,000 रुपये तक है। वहीं कॉर्पोरेट डिस्काउंट 10,000 रुपये तक है।

31 मई, 2023 तक टाटा Tigor पर 33,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। पेट्रोल एएमटी और सीएनजी वेरिएन्ट पर कैश डिस्काउंट 15,000 रुपये तक है। वहीं एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये तक है। कर के पेट्रोल मैनुअल मॉडल पर कैश डिस्काउंट 20 हजार रुपये और एक्सचेंज बोनस 10, 000 रुपये तक है। साथ में 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट बोनस भी उपलब्ध है।

इस लिस्ट में टाटा टियागो भी शामिल है। मई में कंपनी इस कार पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके सभी वेरिएन्ट पर 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। सीएनजी मॉडल पर 10,000 कैश डिस्काउंट और 10,000 रूपये तक एक्सचेंज बोनस का फायदा होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews