दिवाली ऑफर: टाटा अल्ट्रोज, रेनॉल्ट क्विड समेत इन 5 दमदार कारों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, होगी 1 लाख तक की बचत, देखें लिस्ट

diwali offers

Diwali Offers: दिवाली में बस कुछ दिन की बाकी है। धनतेरस और दिवाली के अवसर पर लोग कार खरीदना पसंद करते हैं। यदि आप भी इस साल अपनी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कारों से जुड़े ऑफर्स के बारे में जरूर जान लें। त्योहारों को लेकर कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ऑफर यानि छूट की घोषणा कर दी है। कई प्रसिद्ध कारों पर बम्पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस लिस्ट में टाटा, मारुति सुजुकी, हुंडई और अन्य कई फेमस ब्रांड्स शामिल हैं।

टाटा अल्ट्रोज पर इतनी छूट

टाटा मोटर्स अपने प्रसिद्ध अल्ट्रोज सीएनजी और अन्य वेरिएन्ट पर करीब 30 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार की शुरुआती कीमत 6.60 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। टॉप वेरिएन्ट की कीमत 10.74 ललह रुपये है। इसके अलावा 5.60-8.20 लाख में मिलने वाली टियागो पर भी करीब 40 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।

सिट्रोएन सी3 पर 1 लाख तक की छूट

सबसे ज्यादा डिस्काउंट इस लिस्ट में Citroen C3 पर मिल रहा है। 6.16 से 8.92 लाख रुपये में मिलने वाली इस 5-सीटर कार को ग्राहक 1 लाख रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।

मारुति सुजुकी के 4 कारों पर बम्पर छूट

मारुति सुजुकी ने अपने कई कारों पर छूट की घोषणा कर दी है। 10 लाख से कम में मिलने वाली कारों पर बम्बर छूट दे रहा है। 6.61 लाख से 9.88 लाख रुपये में मिलने वाली मारुति सुजुकी Baleno पर 55,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। वहीं अपने Celerio मॉडल पर 73,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है।

रेनॉल्ट क्विड पर मिलेगी इतनी छूट

Renault Kwid अपने आकर्षक डिजाइन और लुक के लिए जानी जाती है। इस सब पर इस दिवाली करीब 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

Hyundai i20 N Line

यह कार ब्रांड के पावरफुल मॉडल्स में से एक है। प्री-फेसलिफ्ट i20 N  लाइन पर 55,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews