आ गया Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सूटकेस जैसा है लुक, आसानी से हो जाएगा फोल्ड, जानें कीमत और फीचर्स

आ गया Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सूटकेस जैसा है लुक, आसानी से हो जाएगा फोल्ड, जानें कीमत और फीचर्स

Automobile News: होंडा ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा हटा दिया है, जिसका नाम Honda Motocompacto है। यह दिखने में एक सूटकेस जैसा है। चालक आसानी से काम खत्म होने इसे फोल्ड भी कर सकते हैं। इसे ट्रेन, बस और कार में डालकर एक जगह से दूसरे जगह लेकर जाया जा सकता है। वजन भी केवल 19 किलोग्राम है।

पावरट्रेन

स्कूटर होंडा मोटोकॉम्पो 49cc 2-स्ट्रोक इंजन स्कूटर से प्रेरित है। से लैस किया गया है। इसका निर्माण कंपनी के ही इंजीनियर्स ने यूएसए में किया है। नए मोटोकॉम्पैक्टो को 6.8 बैटरी पैक और 490 watt मोटर से लैस किया गया है, जो 16Nm टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 24 km/h है। इसे 15-amp आउटलेट के जरिए 3.5 घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह 19 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है।

फीचर्स

स्कूटर में रोबस्ट हिट ट्रीटेड एल्युमिनियम फ्रेम और व्हील्स दिए गए हैं। खुलने पर इसमें साइड में एक रिफ्लेक्टर मिलता है। साथ ही ब्राइट एलईडी हेडलाइट और टेललाइट देखा जा सकता है। किकस्टैंड के पास एक वेल्डेड स्टील लॉक लूप मिलता है, जिससे बाइक को लॉक कर सकते हैं।

लॉन्च और कीमत

भारत, यूके और अन्य देशों में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं यूएस में इसकी कीमत 995 डॉलर (करीब 82,875 रुपये) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews