आ गई भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 1 लाख रुपये है कीमत, जानें फीचर्स

आ गई भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 1 लाख रुपये है कीमत, जानें फीचर्स

India’s Cheapest Electric Bike: भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक ने मार्केट में दस्तक दे दी है। टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Pure EV ने सोमवार को अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को पेश कर दिया है, जिसका नाम ecoDryft है। इसकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी। हैरान करने वाली बात इसकी कीमत है। बाइक की शुरुआती की कीमत 99,999 रुपये (एक्स शोरूम) है। वहीं दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में बाइक 1,14,999 रुपये में बिकेगा। सभी डीलरशॉप में बाइक की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसकी बिक्री मार्च तक शुरू होगी।

इसका लुक कंप्यूटर बाइक जैसा है। फ्यूल टैंक के नीचे बैटरी पैक जोड़ा गया है, जिसकी क्षमता 3.0 KWH है। कंपनी के मुताबिक बाइक सिंगल चार्ज में 85-135 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। साथ ही 3kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जिसकी टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रतिघंटा बताया जा रहा है। बाइक में 3 ड्राइविंग मॉडस दिए गए हैं।

यह चार कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा। जिसमें ग्रे, ब्लैक, ब्लू और रेड शामिल हैं। साथ ही नए मोटरसाइकिल में मैनेजमेंट सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी जोड़ा गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो नया ecoDryft रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग सिस्टम और अलॉय व्हील से लैस है। जिसमें एलईडी हेडलाइट-टेललाइट, सेंट्रल लॉकिंग, डिजिटल ऑडोमीटर, पैसेंजर फुटरेस्ट भी मिलता है। बैटरी को फुल चार्ज करने में 6 घंटे का समय लगता है। बाइक का वजन 101 किलोग्राम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews