Maruti Suzuki Fronx CNG भारत में लॉन्च, नई एसयूवी इन कंपनियों को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

Maruti Suzuki Fronx CNG भारत में लॉन्च, नई एसयूवी इन कंपनियों को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

Automobile News: बुधवार को Maruti Suzuki Fronx CNG भारत में लॉन्च हो चुकी है। एसयूवी के दो ट्रिम वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग होगी। सिग्मा ट्रिम की कीमत 8.42 लाख रुपये और डेल्टा ट्रिम की कीमत 9.28 लाख रुपये है। दोनों ही वेरिएन्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में मिलेंगे। फ्रोन्क्स के पेट्रोल मॉडल की तुलना में सीएजी मॉडल 95 हजार रुपये महंगा है।

डिजाइन की बात करें तो सीएनजी मॉडल और पेट्रोल मॉडल में कोई अंतर नहीं है। मारुति सुजुकी फ्रोन्क्स में ब्लैक और ब्राउन इंटीरियर मिलता है। साथ में 7.0 इंच टचस्क्रीन, स्मार्टप्ले प्रो सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलता है। इसके अलावा एसयूवी में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल, रीवर्स पार्किंग सेंसर और डुअल एयरबैग्स मिलता है।

कार को 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है, जो 90hp पावर और 113Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। साथ में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलता है। वहीं फ्रोन्क्स का आउटपुट डीप .5hp पावर और 98.5Nm टॉर्क है। यह 28.51 km/kg का फ्यूल एफीसिएन्सी देता है।

Fronx CNG मॉडल टाटा नेक्सॉन, Hyundai Venue, महिंद्रा XUV300, Kia Sonet, Nissan Magnite और Renault Kiger को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews