नए साल में मर्सिडीज की नई एसयूवी मचाएगी भारत में धमाल, 8 जनवरी को होगी लॉन्च, कीमत-फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

Mercedes New SUV

Automobile News: मर्सिडीज-बेंज भारत में अपनी नई लग्जरी एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। इंडियन मार्केट में 8 जनवरी को Mercedes Benz GLS Facelift को पेश किया जाएगा। कार पावरफुल इंजन और कई नए फीचर्स के साथ आने वाली है। यह मार्केट में बीएमडबल्यू X7, ऑडी Q7, रेंज रोवर Velar और वॉल्वो XC90 से नई एसयूवी का मुकाबला होगा।

Mercedes benz gls

पावरट्रेन

नई मर्सिडीज बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट में दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे, इसमें एक 3.0 लीटर 6-सिलेंडर ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन और 3.0 लीटर 6 सिलेंडर ट्यूर्बो इंजन शामिल हैं। साथ में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 4 मैटिक AWD सिस्टम को भी जोड़ा गया है।

डिजाइन

डिजाइन कि बात करें तो इसके कॉस्मेटिक्स में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। एसयूवी के ग्रिल और बम्पर को नया लुक दिया गया है। साथ में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं। बैक में नया डिजाइन का बम्पर मिलता है, इसमें स्किड प्लेट जोड़ा गया है। एलईडी टेल लैंप 3 हॉरिजॉन्टल ब्लॉक पैटर्न और एक नए शेप में मिलता है।

Mercedes benz gls

फीचर्स और कीमत

इंटीरियर कि बात करें तो मौजूदा मॉडल की तुलना में इसके डैशबोर्ड में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है। ब्लैक और ब्राउन कॉम्बिनेशन के सीट्स मिलते हैं। इसके अलावा नए जीएलएस फेसलिफ्ट में एक लॉ-स्पीड 360 डिग्री कैमरा और MBUX इन्फोटेन्मेंट सिस्टम समेत कई फीचर्स भी मिलते हैं। कीमत को लेकर ब्रांड के कोई घोषणा नहीं की है। अंदाजा लगाया जा रहा की यह 1 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) में उपलब्ध होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews