भारत में नई पोर्श पैनामेरा लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, फीचर्स भी जबरदस्त, खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें

porsche panamera

Automobile News: भारत में पोर्श ने अपनी सबसे लग्जरी कार लॉन्च कर दी है। लंबे समय तक सुर्खियां बटोरने के बाद Porsche Panamera ने भारतीय बाजारों में दस्तक दे दी है। थर्ड जनरेशन पैनामेरा की कीमत 1.68 करोड़ रुपये है। इसे पावरफुल वी6 इंजन से लैस किया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसमें कई अपडेट्स किए गए हैं। यह नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आती है। सेडान में स्लिम एलईडी टेललाइट्स दिया गया है।
porsche panamera

पावरट्रेन

पैनामेरा के भारतीय मॉडल में सिर्फ वी6 इंजन मिलता है। इसका 2.9 लीटर ट्विन ट्यूर्बो यूनिट 353PS पावर और 500Nm टॉर्क जनरेट करता है, जो मौजूदा मॉडल से 23पीएस और 50 एनएम ज्यादा है। साथ 8 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन यूनिट मिलता है, जो पीछे के व्हील्स को पावर सप्लाइ करता है। ब्रांड ने दावा किया है कि कार 5.1 सेकंड 0-100 km/h रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 272 किलोमीटर प्रति घंटा है। बता दें कि पैनामेरा के ग्लोबल मॉडल में वी8 स्ट्रॉंग हाइब्रिड इंजन मिलता है।
porsche panamera

फीचर्स

कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप, वायरलेस फोन चार्जर, 14 स्पीकर बॉस साउन्ड सिस्टम, एम्बिएन्ट लाइटिंग, वेन्टिलेशन सीट (मशाज फ़ंक्शन के साथ), 4 जॉन क्लाइमेट कंट्रोल और डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन मिलते हैं। 12.3 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट और कॉ-ड्राइवर के लिए 10.9 इंच डिस्प्ले दिया गया है।
porsche panamera

सेफ़्टी फीचर्स

नई पैनामेरा में एक 360 डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग्स, ईएसपी, ADAS फीचर्स (जैसे कि लेन कीपिंग असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल इत्यादि) और रीमोट पार्किंग असिस्ट जैसे सेफ़्टी फीचर्स मिलते हैं।
porsche panamera

राइवल

नई Porsche Panamera भारत में मर्सिडीज AMG GT63 S ई-परफॉरमेंस 4-Door कूपे को टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews