नई टोयोटा कैमरी सेडान से हट गया पर्दा, ऑल-हाइब्रिड पावरट्रेन से है लैस, डिजाइन बना देगा दीवाना, जानें इसकी खासियत

toyota camry

Automobile News: टोयोटा ने LA ऑटो शो के दौरान नई Toyota Camry से पर्दा हटा दिया है। नई कैमरा हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाली है। यह मौजूदा मॉडल्स की तरह TNGA-K प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित है। इसमें अपडेटेड सस्पेन्शन सेटअप मिलता है। इसके डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। साथ ही कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। वर्ष 2024 में यह यूनाइटेड स्टेट के शोरूम्स तक पहुंचेंगी।

toyota camry

पावरट्रेन

नई सेडान 2.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन से लैस है, जो eCVT के साथ आता है। फ्रंट व्हील ड्राइव वर्ज़न में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलते हैं, जो 222BHP पावर जनरेट करता है। वहीं ऑल व्हील ड्राइव वर्ज़न में एडिशनल मोटर जनरेटर रियर ऐक्सल पर मिलता है, जो 229 bhp आउट्पुट देता है।

toyota camry

डिजाइन

इसमें बड़ा समलम्बाकार ग्रिल दिया गया है। स्लीक “U” आकार के एलईडी सिग्नेचर लाइट्स दिए गए हैं। अपकमिंग कार टोयोटा सेफ़्टी सेंस 3.0, रोड साइन असिस्ट, अडैप्टटिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइन्ड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक हाई बिम्स, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, पैनोराइमीक व्यू मॉनिटर, फ्रंट-रियर पार्किंग असिस्ट ऑटोमैटिक ब्रेकिंग के साथ मिलता है।

toyota camry

ऐसे होंगे फीचर्स

अन्य फीचर्स की बात करें तो नई टोयोटा कैमरा में 8 इंच तचस्करीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम और 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट मिलता है। टॉप वेरिएन्ट में 12.3 इंच और 10 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Apple Carplay और एंड्रॉयड ऑटो वायरलेस चार्जिंग मिल मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews