इलेक्ट्रिक सनरुफ के साथ भारत में हुंडई की नई कार लॉन्च, टाटा अल्ट्रोज से होगा मुकाबला, कीमत 9 लाख से कम, जानें डीटेल

Hyundai New Car in India

Hyundai New Car in India:  भारत में Hyundai i20 लाइनअप की नई कार लॉन्च हो चुकी है। साउथ कोरियन कारर्निर्माता ने Sportz (O) वेरिएन्ट को इंडियन मार्केट में नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.73 लाख रुपये है। ब्रांड ने कार का डुअल टोन कलर वेरिएन्ट भी पेश किया है, जिसकी कीमत 8.88 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

फीचर्स

नई Hyundai i20 Sportz लेदरेट फिनिश के साथ आती है। इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सनरुफ और वायरलेस चार्जर जोड़ा गया है। इसे स्पोर्ट्स और Asta वेरिएन्ट के बीच में रखा गया है। 10.2 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ मिलती है। साथ में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी हेडलाइट मिलते हैं।

पावरट्रेन

कार को 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है। साथ में 5-स्पीड मैनुअल  और एक iVT यूनिट मिलता है। यह 82bhp पावर और 115Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी परफॉरमेंस पिछले i20 मॉडल्स से बेहतर है।

इन कारों से होगा मुकाबला

प्रीमियम हैचमार्केट मार्केट में कई कारों को टक्कर देगी। इस लिस्ट में Tata Altroz, मारुति सुजुकी बैलेनो और टोयोटा Glanza शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews