आ रही है नई Kia K4, लॉन्च से पहले जारी हुआ टीजर, Skoda Octivia से होगा मुकाबला, जानें डिटेल

kia k4

Kia New Car: हाल ही में किआ ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार “E4” से पर्दा हटाया था। अब कंपनी नई Kia K4 को लॉन्च करने कि तैयारी में जुट चुकी है। ब्रांड ने सोशल मीडिया पर कार से संबंधित टीज़र फिल्म जारी किया है। जिसके जरिए डिजाइन और स्टाइल से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। यह वर्ष 2025 में लॉन्च हो सकती है।

27 मार्च को होगा पब्लिक प्रिमियर

किआ के4 तीसरें जनरेशन के Forte का स्थान लेने वाली है। इसे K5 सेडान से नीचे रखा गया है। 21 मार्च को नई सेडान से ऑफ़िशियली पर्दा हटने वाला है। इसका पब्लिक प्रिमियर 27 मार्च 2024 को New York Auto Show के दौरान होगा।

डिजाइन

नई सेडान यूनिक और आकर्षक पिलर डिजाइन के साथ आती है। इसमें स्लोपिंग Coupe रुफलाइन देखा जा सकता है। यह दिखने में काफी मॉडर्न, नुकीला और परिष्कृत है। फ्रंट में एलईडी सिग्नेचर मिलता है। वहीं इसका बैक लुक आपको Carnival फेसलिफ्ट मॉडल की याद दिला सकता है। टीज़र में कार के इंटीरियर को नहीं दिखाया गया है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो कार में दो हॉरिजॉन्टल डिस्प्ले डैशबोर्ड में मिल सकता है, एक डिस्प्ले इन्फोटेन्मेंट और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए होगा। HVAC और मीडिया कंट्रोल के साथ सेडान में अन्य कई सुविधा उपलब्ध हो सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉंग हाइब्रिड सेटअप के साथ लॉन्च होगी।

इन कारों से होगा मुकाबला

भारत में किआ K4 के लॉन्च को लेकर कोई घोषणा कंपनी ने नई की है। यदि यह लॉन्च होती है तो भारत में इसका मुकाबला Honda Civic, Hyundai Elantra, Skoda Octavia, Toyota Corolla समेत कई वाहनों से हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews