आ रही है नई Ola Electric Sedan, लीक हुई कार की डिजाइन, देखकर आएगी Tesla की याद, यहाँ देखें

आ रही है नई Ola Electric Sedan, लीक हुई कार की डिजाइन, देखकर आएगी Tesla की याद, यहाँ देखें

Automobile News: ओला इलेक्ट्रिक अपनी कार जल्द ही लॉन्च करने वाली है । इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली यह स्टार्ट कंपनी Ola Electric Sedan की पेशकश करने वाली है। अब तक कार से जुड़े टीज़र, तस्वीरें और वीडीयो कई बार देखने को मिल चुके हैं। लेकिन अब पहली बार नई इलेक्ट्रिक सेडान की पूरी तस्वीरें सामने आई है। पेटेंट इमेज के जरिए कार की डिजाइन लीक हो चुकी है।

ओला की नई इलेक्ट्रिक कार आपको Tesla के ईवी मॉडल्स की याद दिला सकता है। इसका लुक काफी हद्द तक टेस्ला मॉडल S और मॉडल 3 से मिलता-जुलता है। पेटेंट डिजाइन देखकर कहा जा सकता है कि कार अभी भी कॉन्सेप्ट स्टेज पर ही है, अब ताज प्रॉडक्शन रेडी मॉडल तैयार नहीं हो पाया है। ऑनलाइन टीज़र में एक हाई रीडिंग क्रॉसओवर भी स्पॉट किया गया है। कार की पेशकश अगस्त 2024 में होने की संभावना है।

नई इलेक्ट्रिक कर में एक ट्रेडिशनल सेडान सिल्हूट देखा जा रहा है, जिसे बैक में एक क्रूप जैसे रुफ दिया गया है। स्मूद बॉडी पैनेल के साथ-साथ एयरोडायनमिक दिया गया है। पिछला पहिया काफी दूर रखा गया है, जो दर्शाता है कि कार का व्हीलबेस बढ़ेगा। इसमें फ्रंट ग्रिल नहीं दिया गया है। असेंबली बंपर के ऊपर ही हेडलैंप देखा जा सकता है। दोनों हेडलाइट्स और बोनट को एलईडी लाइट कवर कर रही है।

कहा जा रहा है कि ओला की नई और पहली इलेक्ट्रिक कार 500किमी से अधिक का रेंज प्रदान करेगी। इसमें 70-80kWh की क्षमता वाली बैटरी पैक मिलने की आशंका जताई जा रही है। कंपनी ने फीचर्स को लेकर कोई भी ऑफिशियल घोषणा हाल ही में नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews