नई Porsche 911 भारत में लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें क्यों खास है ये लग्जरी कार

नई Porsche 911 भारत में लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें क्यों खास है ये लग्जरी कार

Automobile News: जर्मन लग्जरी कार निर्माता पोर्श ने अपने नए 911 मॉडल को भारत में पेश कर दिया है। इस लिमिटेड एडीशन स्पोर्ट्स कार का नाम Porsche 911 S/T है, जो कई खास फीचर्स के साथ आती है। खास बात यह है कि यह भारत में लॉन्च होने वाली कंपनी का सबसे महंगा मॉडल है, जिसकी कीमत 4.26 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है। यह कार 1969 में लॉन्च हुई 911 S रेसकार पर आधारित है। वहीं इसके कई फीचर्स और डिजाइन एलीमेंट्स 911 GT3 Touring से मिलते-जुलते हैं। बता दें कि मार्केट में इसके 1,963 यूनिट्स की उपलब्ध होंगे।

डिजाइन

नए 911 को इसका लाइटवेट कन्स्ट्रक्शन और टाइमलेस एक्सटिरीयर डिजाइन और भी खास बनाता है। कार्बन फ़ाइबर प्रबलित प्लास्टिक, मैग्नेशियम व्हील्स, लाइटवेट ग्लास और कम इन्सुलेशन कार को और भी हल्का बनाता है। सिल्वर कलर के Lettering , व्हील्स और ब्लैक पेंट फिनिश इसे और भी शानदार लुक देता है। वहीं स्पोर्टी इंटीरियर कार को और भी खास बनाता है। इसके अलावा कार में खास क्रोनोग्राफ दिया गया है।

पावरट्रेन

नई Porsche 911 S/T को 4.0 लीटर, फ्लैक्स-6 पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है, जो 525hp पावर और 465Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटे है। कार में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews