आ गई नई Tata Harrier Facelift, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, 15.49 लाख है कीमत, Kia Seltos को देगी टक्कर, जानें डीटेल

Tata Harrier Facelift

Automobile News: टाटा मोटर्स ने अपनी नई एसयूवी Tata Harrier Facelift को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 15.49 लाख रुपये से लेकर 24.49 लाख रुपये  है। इसके 7 ट्रिम्स उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमतें भी अलग-अलग है। नई एसयूवी नए डिजाइन के और कुछ अपडेट्स के साथ आती है। वर्टिकल ऑरिएन्टेड एलईडी हेडलैम्प और एलईडी फॉग लैंप इसे नया लुक देता है।

Tata Harrier Facelift

पावरट्रेन

Harrier Facelift को अपग्रेडेड 2.0 लीटर डीजल इंजन से लैस किया गया है, जो 168bhp पावर और 350 Nm टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट मिलता है।

डिजाइन और फीचर्स

एक्सटिरीयर और इंटीरियर दोनों में बदलाव किया गया है। कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं। साथ में ब्लैक क्लैडिंग भी मिलती है। एसयूवी में एलईडी हेडलाइट्स स्लीक एलईडी स्ट्रिप के साथ मिलते हैं। बैक के बम्पर को भी फ्रेश लुक दिया गया है। इसका डैशबोर्ड स्टैन्डर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम लुक के साथ आता है। स्टीयरिंग व्हील्स में ब्रांड का लॉगो देखने को मिलता है। कार में 10 स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम, एयर प्युरफाइयर, फ्री स्टैन्डिंग 12.2 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम और 10.2 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। साथ में ADAS और 7 एयर बैग्स सेफ़्टी के लिए दिए गए हैं।

Tata Harrier Facelift

राइवल

टाटा की नई एसयूवी मार्केट में Hyundai Creta (डीजल वर्ज़न), Kia Seltos और 5 सीटर Mahindra XUV700 को टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews