Rolls Royce की पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, बेहद आकर्षक है डिजाइन, मिलेंगे धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत

Rolls Royce की पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, बेहद आकर्षक है डिजाइन, मिलेंगे धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत

Automobile News: ब्रिटेन की लग्जरी कार निर्माता रोल्स रॉयस ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार साउथ कोरिया में लॉन्च कर दी है। कार का नाम Rolls Royce Spectre है, जिसकी डिजाइन किसी को भी आकर्षित कर सकती है। बता दें की साउथ कोरिया एशिया-पेसिफिक क्षेत्र का पहला देश है, जहां नए स्पेक्टर की पेशकश हुई है। यहाँ कंपनी ने “Crescendo” एडीशन को लॉन्च किया है।

यह होगा अगला मॉडल

साउथ कोरिया में इस साल के चौथे तिमाही में लग्जरी कार की डिलीवरी शुरू हो सकती है । कंपनी 2030 तक पूरी तरह से इलेट्रिक ब्रांड बनने के लक्ष्य पर काम कर रही है, यह इस दिशा में पहला कदम है। स्पेक्टर के बाद रोल्स रॉयस “Phantom” इलेक्ट्रिक एडीशन को मार्केट में उतार सकती है।

स्पीड और रेंज

स्पेक्टर की डिजाइन काफी हद्द तक मौजूद मॉडल्स की तरह ही है। यह 5,453 mm लंबा, 2.080mm चौड़ा और 1,559 ऊंचा है। साथ में 3,210mm लंबा व्हीलबेस भी दिया गया है। फुल चार्ज करने के बाद कार 520 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है। वहीं कंपनी ने दावा किया है कि कार 4.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

कार की कीमत

इसके अलावा स्पेक्टर में बीएमडबल्यू सोर्स वाले 2 इलेक्ट्रिक मोटर जोड़े गए हैं, जो 576.6 bhp मैक्सिमम पॉवर और 900Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसकी कीमत 620 मिलियन वोन यानि 3.98 करोड़ रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews