Royal Enfield ला रही है 2 नई इलेक्ट्रिक बाइक्स, जल्द हटेगा पर्दा, यहाँ जानें अपडेट

Royal Enfield ला रही है 2 नई इलेक्ट्रिक बाइक्स, जल्द हटेगा पर्दा, यहाँ जानें अपडेट

Royal Enfield New Electric Bikes: रॉयल एनफील्ड प्रसिद्ध टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक है। भारत में इसका बाजार काफी मजबूत है। कंपनी अपने रेट्रो और मॉडर्न कॉम्बिनेशन वाली बाइक्स के लिए बेहद प्रचलित है। इस साल ब्रांड की फ़्लैगशिप में कई नए मोटरसाइकिल मार्केट में दस्तक देंगे। वहीं फिलहाल RE अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक पर काम शुरू कर चुका है। रिपोर्ट की माने रॉयल एनफील्ड फिलहाल दो इलेक्ट्रिक बाइक्स पर काम कर रही है। एक वन इन हाउस है। वहीं दूसरी बाइक स्टार्क मोटरसायकिल के साथ मिलकर बनाई जा रही है।

बता दें Stark Motorcycle एक स्पैनिश इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी है, जो वर्तमान में वर्ग ईवी की बिक्री करती है। फिलहाल इस बाइक को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अब बात वन इन हाउस ईवी बाइक की करें तो इस साल रॉयल एनफील्ड के नए इलेक्ट्रिक बाइक के प्रोटोटाइप से पर्दा हट सकता है। वहीं इसकी लॉन्चिंग अगले साल यानि वर्ष 2024 में हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक का कोडनेम LIA है। यह भी कहा जा रहा है कि नई इलेक्ट्रिक बाइक बेहतरीन परफॉरमेंस के साथ-साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन और हल्के वजन के  साथ मार्केट में एंट्री लेगी।

यह बाइक भारत में कई कंपनियों को टक्कर देते नजर आयेगी। जिसमें बजाज ऑटो, होंडा मोटरसायकिल, TVS मोटर और अन्य शामिल हैं। फिलहाल, बाइक का निर्माण कार्य चेन्नई में स्थित कंपनी के प्लांट में चल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews