क्या आप भी खरीदना चाहते हैं मारुति ग्रैंड विटारा? जानिए कितना करना होगा डाउन पेमेंट?

क्या आप मारुति ग्रैंड विटारा खरीदने का विचार कर रहे हैं? क्या आप जानना चाहते हैं कि मारुति ग्रैंड विटारा खरीदने के लिए कितना डाउन पेमेंट करना जरूरी है और इसकी कितनी ईएमआई बनेगी? चलिए, इस खबर में इसकी पूरी जानकारी जानते हैं।
क्या आप भी खरीदना चाहते हैं मारुति ग्रैंड विटारा? जानिए कितना करना होगा डाउन पेमेंट?

मारुति सुजुकी की मारुति ग्रैंड विटारा एक बेहद शानदार गाड़ी है। दरअसल, जापानी ऑटो मेकर की यह गाड़ी भारतीयों को बेहद पसंद है। यह एक शानदार गाड़ी है जो बेहतरीन माइलेज देती है और इस स्मार्ट हाइब्रिड कार में एकदम लग्जरी जैसा फील होता है। कीमत की बात की जाए तो इस गाड़ी की एक्स-शोरूम प्राइस 10 लाख 99 हजार रुपये से शुरू होकर 20.9 लाख रुपये तक जाती है।

ऐसे में यदि आप भी इस गाड़ी को खरीदने का सोच रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि इस गाड़ी के लिए आपको कितना डाउन पेमेंट करना होगा, तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

कितना करना होगा डाउन पेमेंट?

दरअसल, मारुति ग्रैंड विटारा का टॉप सेलिंग मॉडल सिग्मा है, जो पेट्रोल वेरिएंट में आता है। इस वेरिएंट की ऑन-रोड प्राइस 12 लाख 64 हजार रुपये है। इसके लिए आपको 1.26 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपको बैंक से 11.38 लाख रुपये का लोन मिलेगा। हालांकि यह लोन आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको लोन मिलने में आसानी होगी। आपको हर महीने बैंक को EMI के रूप में पैसा देना होगा।

कितनी बनेगी एक महीने की ईएमआई?

  • यदि आप यह लोन 4 साल के लिए लेते हैं और बैंक 9% ब्याज दर लेती है, तो आपको ईएमआई के रूप में हर महीने करीब 28,400 रुपये देने होंगे।
  • यदि आप इसी ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी ईएमआई 23,620 रुपये होगी।
  • 6 साल के लोन पर हर महीने 20,500 रुपये चुकाने होंगे।
  • 7 साल के लिए लोन लेने पर हर महीने बैंक को 18,300 रुपये ईएमआई के रूप में देना होगा।
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews