टाटा मोटर्स का कमाल, भारत में आ गई सबसे छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी, बुकिंग शुरू, कई खास फीचर्स से है लैस, जानें डीटेल

Tata Punch EV

Tata Punch EV: टाटा मोटर्स ने अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार से पर्दा हटा दिया है। भारत में नहीं टाटा पंच ईवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी भी बताया जा रहा है। ग्राहक मात्र 21 हजार रुपये के टोकन में कार की बुकिंग कर सकते हैं। नई पंच ईवी कई खास और नए फीचर्स से लैस है। जल्द ही इसकी डिलिवरी शुरू हो सकती है।

Tata Punch EV

डिजाइन और फीचर्स

नई Punch EV एडवांस्ड कनेक्टेड टेक इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक व्हीकल पर आधारित है। कार के फ्रंट में एक क्लोज्ड ऑफ ग्रिल मिलता है। साथ में एक चार्जिंग पोर्ट दिया गया ही। इसमें एलईडी हेडलैम्पस, मल्टी मोड रीजेन, ईएसपी और स्मार्ट डिजिटल DRLs मिलता है। नई एसयूवी वेन्टिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6 एयरबैग्स, एयर प्युरफायर, ब्लाइन्ड स्पॉट मॉनिटर, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ ईपीबी और सनरुफ मिलता है। इसके अलावा इसमें 17.78 सेमी हरमन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार आर16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स के साथ आती है।

Tata Punch EV

पावरट्रेन और कीमत

पंच ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी। यह पहली कार है, जो इलेक्ट्रिक फर्स्ट आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसे टाटा Nexon के नीचे रखा गया है। कार सिंगल चार्ज में 300km से लेकर 600km की रेंज देने में सक्षम होगी। कीमत को लेकर ब्रांड ने कोई अपडेट नहीं दी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई Punch EV की कीमत 9 लाख से 12 लाख रुपये तक होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews