आ गई नई Ferrari SF90 XX Stardale, लुक बना देगा आपको दीवाना, जानें कुछ खास बातें

आ गई नई Ferrari SF90 XX Stardale, लुक बना देगा आपको दीवाना, जानें कुछ खास बातें

Automobile News: इटालियन सुपरकार निर्माता फरारी ने Ferrari SF90 XX Stardale और SF90 XX Spider से पर्दा हटा दिया है। बता दें कि कंपनी ने पहली बार “XX” टैग के रोड-लीगल कारों की पेशकश की है। इससे पहले इस लाइनअप में केवल ट्रैक स्पेशल कारों की पेशकश हुई है। दोनों ही मॉडल्स लिमिटेड एडीशन हैं। स्टारडेल मॉडल के 999 यूनिट्स और 599 यूनिट्स ही बनेंगे। कारों का लुक किसी को आकर्षित करने में सक्षम है।

रेसिंग कारों के लिए प्रसिद्ध कंपनी द्वारा निर्मित SF90 XX Stardale और SF90 XX Spider  में मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोडायनैमिक्स का संतुलन देखने को मिल सकता है। दोनों में कार्बन फाइबर बॉडी पैनल दिया गया है। साथ में L-आकार का मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप, एक मुख्य फ्रंट सप्लीटर्स, कॉन्ट्रस्टिंग रंगों वाले एयर स्कूप के साथ एक मस्क्यूलर हूड्, हल्के अलॉय व्हील्स और दरवाजे पर ORVMs दिया गया है।

दोनों ही मॉडल्स में स्पोर्टी टू-सीटर कैबिन पर प्रीमियम Alcantara अपहोल्स्ट्री और कार्बन फ़ाइबर ट्रिम्स का कवर मिलता है। साथ में रेसिंग स्टाइल बकेट सीट्स, मल्टी पॉइंट सीटबेल्ट्स, मल्टीफंक्शनल स्टियरिंग व्हील् पैडल शिफ्टर के साथ, टच-सेंसीटिव बटन और अन्य कई फीचर्स मिलते हैं। सेफ़्टी के लिए मल्टीपल एयरबैग और ADAS फ़ंक्शन भी मिलता है।

बात कीमत की करें तो यूएस मार्केट में एसएफ90 एक्सएक्स स्टारडेल की कीमत 932,000 डॉलर (करीब 7.64 करोड़ रुपये) हैं। वहीं एसएफ90 एक्सएक्स स्पाइडर की कीमत 844,000 डॉलर (करीब 6.92 करोड़ रुपये) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews