दुनिया की इकलौती सीएनजी बाइक मचा रही धमाल! मात्र 6 महीनों में बिकी 40 हजार से ज्यादा यूनिट्स

दुनिया की इकलौती सीएनजी बाइक बजाज फ्रीडम 125 है। जानकारी के मुताबिक अब तक इस बाइक की 40,000 से भी ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। यह सीएनजी बाइक बेहद पसंद की जा रही है।
दुनिया की इकलौती सीएनजी बाइक मचा रही धमाल! मात्र 6 महीनों में बिकी 40 हजार से ज्यादा यूनिट्स

सीएनजी कारों को लोगों द्वारा पसंद किया जाता है, लेकिन सीएनजी बाइक के बारे में लोगों को बेहद कम जानकारी है। दरअसल, 6 महीने पहले ही दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च की गई थी। यह बाइक बजाज की फ्रीडम 125 है। टू-व्हीलर सेगमेंट में यह पहली सीएनजी बाइक है। कंपनी के मुताबिक, इस बाइक की अब तक 40,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं और इसने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की है।

दरअसल, कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का कहना है, कि यह बाइक 300 से अधिक किलोमीटर की रेंज देती है। इस गाड़ी की सेल शानदार रही है। अगस्त में सप्लाई शुरू होने के बाद से ही इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बजाज की यह सीएनजी बाइक पेट्रोल के साथ 300+ किलोमीटर की रेंज देती है।

बाइक में शानदार फीचर्स दिए गए

कंपनी ने इस बाइक में शानदार फीचर्स दिए हैं। बजाज की यह बाइक 125 सीसी इंजन के साथ आती है, जो शानदार पावर जेनरेट करती है। इसका डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है और यह बिल्कुल स्पोर्ट्स बाइक का लुक देती है, जो युवाओं को काफी आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही इसकी सीट बेहद कंफर्टेबल है, जिससे यह फैमिली के लिए भी परफेक्ट है। गाड़ी में डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है और एलईडी लाइट्स भी शामिल हैं, जो इसके लुक को और ज्यादा आकर्षक बना रही हैं।

सिटिंग लोगों को आकर्षित कर रही

अगर माइलेज की बात की जाए, तो यह गाड़ी बेहद किफायती मानी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह गाड़ी 60 से 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो फ्यूल के मामले में शानदार है। इसके साथ ही इसकी सिटिंग लोगों को आकर्षित कर रही है। इसे एकदम फ्लैट बनाया गया है, जिससे यह लंबी दूरी के लिए भी आरामदायक है। यह गाड़ी पेट्रोल मोड पर 130 किलोमीटर की रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि सीएनजी और पेट्रोल दोनों फ्यूल मिलाकर यह गाड़ी कुल 330 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। इससे आप लंबी दूरी आसानी से तय कर सकते हैं और यह किफायती भी साबित होती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews