Hindi News

ऑल्टो K10 और रेनॉल्ट क्विड में से कौन सी गाड़ी देती है ज्यादा माइलेज, जानिए इन दोनों गाड़ियों के शानदार फीचर्स

Written by:Rishabh Namdev
Published:
अगर आप अपने परिवार के लिए किफायती और माइलेज के मामले में शानदार गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो ऑल्टो K10 और रेनॉल्ट क्विड एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। इस खबर में हम आपको दोनों कारों के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही हम बताएंगे कि इन दोनों गाड़ियों में से कौन सी गाड़ी ज्यादा माइलेज देती है।
ऑल्टो K10 और रेनॉल्ट क्विड में से कौन सी गाड़ी देती है ज्यादा माइलेज, जानिए इन दोनों गाड़ियों के शानदार फीचर्स

ऑल्टो K10 और रेनॉल्ट क्विड दोनों ही किफायती होने के साथ-साथ माइलेज के मामले में शानदार गाड़ियां हैं। लेकिन कई बार ग्राहक इन दोनों में से किसी एक गाड़ी को लेने के लिए बेहद कंफ्यूज होते हैं। दरअसल, 5 लाख के बजट में इन दोनों गाड़ियों में से कौन सी अच्छी है, इसे लेकर हमेशा कंफ्यूजन दिखाई देता है।

दरअसल, भारतीय बाजार में ऑल्टो K10 की प्राइस देखी जाए, तो इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 3.99 लाख रुपए से शुरू होती है। जबकि रेनॉल्ट क्विड की प्राइस पर नजर डालें, तो इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 4.69 लाख रुपए से शुरू होती है।

जानिए ऑल्टो K10 के फीचर्स और इसका माइलेज

ऑल्टो K10 के फीचर्स की बात करें, तो यह गाड़ी एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ग्राहकों को मिलती है। इसके साथ ही इस गाड़ी में कीलेस एंट्री, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी की बात की जाए, तो गाड़ी में ड्यूल एयरबैग, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं। वहीं इंजन पर नजर डालें, तो मारुति के इस मॉडल में दो वेरिएंट्स आते हैं: पेट्रोल और CNG। ऑल्टो K10 पेट्रोल में 24.39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है।

जानिए रेनॉल्ट क्विड के फीचर्स और इसका माइलेज

वहीं, अगर रेनॉल्ट क्विड की बात करें, तो यह गाड़ी 8 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है, जिसे एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है। इसके साथ इस गाड़ी में 14 इंच के व्हील्स मिलते हैं और फोर-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी मिलती है। इस गाड़ी में कीलेस एंट्री, मैन्युअल और इलेक्ट्रिक ORVM, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, और ड्यूल एयरबैग मिलते हैं। वहीं, माइलेज की बात की जाए, तो गाड़ी में 1 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह गाड़ी पेट्रोल वेरिएंट में 20 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews