शिकार के लिए बिछाए बिजली के तार की चपेट में आने से 2 की मौत

शिकार के लिए बिछाए बिजली के तार की चपेट में आने से 2 की मौत

बालाघाट/सुनील कोरे

ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरदर्रा में वन्यप्राणी के शिकार के लिए बिछाये गये करंट की चपेट में आने से शिकारी के साथ ही एक बेकसूर मछुआरे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मंगलवार दोपहर मांडोगढ़ तालाब की ओर बदबू आने के बाद पता चली। जिसके बाद घटना की सूचना ग्रामीण पुलिस को दी गई। इस घटना में मगरदर्रा निवासी 33 वर्षीय रामचरण पिता धुरनलाल पंचेश्वर और 52 वर्षीय सुंदरलाल पिता झाडुलाल उके की मौत हो गई।

वन्यप्राणी के शिकार के लिए बिछाये गये बिजली करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण थाना प्रभारी डीएसपी ललित कश्यप, एएसआई रामेश्वर मनघाटे, एएसआई कोमेन्द्र गौतम, प्रधान आरक्षक मुकेश रंगारी, आरक्षक आशीष सहित हमराह स्टॉफ घटनास्थल पहुंचा और घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को बरामद कर उसे पीएम के जिला चिकित्सालय लाया गया।
बताया जाता है कि रामचरण, करंट बिछाकर वन्यप्राणी का शिकार करने वाले समूह का सदस्य था। जबकि मछुआरा, सुंदरलाल मंडोगढ़ तालाब में मछली पकड़ने गया था। हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनो की मौत कब हुई होगी, लेकिन जो जानकारी सामने आ रही है कि उसके अनुसार अपने रामचरण को बुलाने बीते दिवस उसके साथी घर पहुंचे थे, जिनके साथ वह घर से निकला था। आशंका जाहिर की जा रही है कि रामचरण और उसके साथियों द्वारा 11 केव्ही की बिजली लाईन से वन्यप्राणी का शिकार करने बिजली करंट बिछाया गया। जिसमें रामचरण के अलावा मछुआरा सुंदरलाल आ गया। जिससे दोनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इनका कहना है
शिकारी ग्रुप के लोगों द्वारा वन्यप्राणी का शिकार करने बिछाये गये करंट से शिकार ग्रुप के सदस्य और मछली पकड़ने जा रहे एक मछुआरे की मौत हो गई है। बीती रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर लिया है। जिन्हें पीएम के लिए भिजवाया गया है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट और विवेचना के बाद ही साफ हो पायेगा कि घटना कब हुई है और इसमें कौन संलिप्त है।
ललित कश्यप, डीएसपी, थाना प्रभारी ग्रामीण

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews