कांग्रेस कहती है- सरकार में आए तो सब ठीक कर देंगे, मैं इस सोच को ही ठीक कर दूंगा : सीएम

chief-minister-shivraj-singh-attack-on-congress-president-kamalath

 बालाघाट।

मध्य प्रदेश के सियासी रणभूमि में जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज ने शाखा बैन को लेकर फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ की ‘ठीक करने वाली मानसिकता’ को ठीक कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि सरकार में आए तो सब ठीक कर देंगें, लेकिन मैं कुछ दिनों बाद कांग्रेस की इस मानसिकता को ही ठीक कर दूंगा। इस बयान के बाद से ही कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, शिवराज गुरुवार को बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा क्षेत्र के किरनापुर में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने पहुंचे थे।जहां उन्होंने  सभा को संबोधित करने के दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ पर जमकर हमला बोला । शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बार-बार ठीक करने की बात करते हैं। वे किसको ठीक करेंगे, क्या संघ को ठीक करेंगे, क्या जनता को ठीक करेंगे, हम कांग्रेस और कमलनाथ की इस ठीक करने वाली मानसिकता को ही ठीक कर देंगे।

शिवराज इतने पर नही रुके उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसी अब क्या भागवत कथा और मंदिर में जाने पर भी पाबंदी लगाएंगे। सामाजिक व सांस्कृ़तिक संगठन पर रोक लगाने की बात कांग्रेस कैसे कर सकती है। कांग्रेस तो एक वर्ग विशेष का वोट हासिल करने के लिए बंद कमरों में गोपनीय बैठक तक कर रही है। कहती है कि सरकार में आए तो सब ठीक कर देंगे। मैं कांग्रेस की इस मानसिकता को ठीक कर दूंगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews