Balaghat News: बिरसा परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर हुए सड़क हादसे का शिकार, पत्नी की मौके पर हुई मौत, बच्चों की हालत गंभीर

train accident

Balaghat Accident News : बालाघाट में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बिरसा परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर पंकज रिझारिया का पूरा परिवार सड़क हादसा की शिकार हो गया। जिसमें उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पंकज रिझारिया और बेटी भाव्या रिझारिया की हालत गंभीर है जबकि बेटे पार्थ रिझारिया को मामुली चोटें आई है। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बिरसा अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

खड़ी बस से टकराई कार

दरअसल, घटना आज सुबह की है जब डिप्टी रेंजर पंकज रिझारिया अपने परिवार के साथ जयपुर से घूमकर वापस लौट रहे थे। बता दें कि वे स्वयं वाहन चला रहे थे। इसी दौरान बिरसा के कैंडाटोला के पास उनकी कार खड़ी बस से जा टकराई। जिसमें उनकी पत्नी प्रियंका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, लड़के की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”816472251″]

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews