कोरोना के डर ने पिता को बनाया हत्यारा, आपसी विवाद में गई बेटे की जान

nephew-murder-three-including-uncle-and-aunt

बालाघाट/सुनील कोरे

बालाघाट के गढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम कुगांव में एक मई को कोरोना के चलते एक पिता ने ही अपने पुत्र की हत्या कर दी। क्वारेंटाईन सेंटर से घर लौटे बेटे को पिता ने घर में घुसने से मना कर दिया। इसपर दोनों में विवाद हुआ और विवाद में पिता ने डंडे से बेटे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में गढ़ी पुलिस ने आरोपी भीमा पंचतिलक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। सूत्रो की मानें तो पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक कुगांव निवासी टेकचंद पंचतिलक कोविड-19 से निपटने किये गये लॉक डाउन के बाद औरंगाबाद से विगत दिनों गढ़ी पहुंचा था, जहां वह क्वारेंटाईन सेंटर में रहने के बाद एक मई को अपने घर कुगांव पहुंचा। इसकी जानकारी जब उसके पिता भीमा पंचतिलक को लगी तो उसने कोरोना बीमारी के भय से अपने बेटे पुत्र टेकचंद को घर में प्रवेश करने से मना करते हुए पहले गांव वालों से पूछ लेने की बात कही। इसपर बेटे ने  मना कर दिया और वह घर में आने लगा। इस लेकर दोनो में विवाद हो गया। इस दौरान बेटे ने पास ही मवेशियो को बांधने के लिए रखे गये खूंटे से अपने  पिता पर हमला कर दिया। इसके बाद पिता ने बेटे के हाथ से बांस का खूंटा छीनकर उसपर हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में जानकारी मिलने के बाद गढ़ी पुलिस ने आरोपी पिता भीमा पंचतिलक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews