
Balaghat Lokayukta Police Action: लोकायुक्त की टीम ने आज एक बार फिर सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, ट्रेपिंग की ये कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने की है जो कि बालाघाट स्थित लालबर्रा तहसील कार्यालय की है, जहां 9 हजार रूपये की रिश्वत लेत पटवारी संजय पटेल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
फरियादी ने की शिकायत
मामले को लेकर लोकायुक्त कमलसिंह उईके ने बताया कि शिकायतकर्ता बालाघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 शारदा ज्ञानपीठ के पास मोती विहार कॉलोनी निवासी है, जिसने ने शिकायत की थी कि उनकी स्वर्गीय माता के नाम से ग्राम पनबिहरी में लगभग पौने 6 एकड़ कृषि भूमि है। जिनकी मृत्यु के बाद जमीन के फौती, नामांतरण, त्रुटि सुधार, हक त्याग, सीमांकन और बंटवारा कार्य कराने के बदले पटवारी संजय पटेल ने 23 हजार रूपये रिश्वत की मांग की। जिसके बाद काफी मुश्किलों से 18 हजार पर बात बनी।
[dgv_vimeo_video id=”818327481″]
[dgv_vimeo_video id=”818327345″]
ट्रेप करने की बनाई योजना
जिसकी पहली किस्त यानि 9 हजार रुपये आज देनी थी। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने लालबर्रा तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी संजय पटेल को ट्रेप करने की योजना बनाई। योजना के तहत, आज फरियादी के साथ बालाघाट पहुँच गई।
[dgv_vimeo_video id=”818327615″]
ये लोग रहे शामिल
फरियादी और रिश्वतखोर के बीच हुई बातचीत के आधार पर फरियादी उत्तम रिश्वत की राशि 9 हजार रुपये के साथ वहां पहुंचा और उसने वो राशि पटवारी को दी। तभी योजना के मुताबिक, पहले से तैयार लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जबलपुर लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक कमलसिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल थे।
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

