बालाघाट में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Rajasthan News

Balaghat News : दशकों से नक्सली समस्या से जूझ रहे बालाघाट जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नक्सली उन्मूलन चलाया जा रहा है। जिसमें हॉकफोर्स ने आज यानि 29 सितंबर को बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस ने नक्सली से मुठभेड़ करते हुए उसे मार गिराने में सफलता हासिल की है। बता दें कि नक्सली पर 14 लाख का इनाम भी घोषित था। इस घटना के बाद IG संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और CEO हॉक मौजूद है।

पुलिस और नक्सली में मुठभेड़

दरअसल, मामला आज सुबह की है जब रूपझर थाना अंतर्गत कुंदल-कोद्दापार और सोंगुदा के जंगल में एसडीजी बिरसा हॉकफोर्स की जंगल सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। जिसमें नक्सलियों ने जवानों पर फायर किया, जिसके जवाब में हॉकफोर्स द्वारा की गई फायरिंग में 1 नक्सली ढेर हो गया। जिसकी पहचान25 वर्षीय कमलु के रूप में की गई जो कि दलम टाडा दडेकसा का सक्रिय सदस्य था।

पुलिस अधीक्षक ने की पुष्टि

वहीं, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि और भी नक्सलियों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग तेज कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले 22 अप्रैल को गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में पुलिस ने 14-14 लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली सरिता को मार गिराया था। जिनके पास से बंदूके, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलहा और खाने-पीने की सामग्री बरामद की गई।

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews