
Balaghat News : मध्य प्रदेश के बालाघाट में महिलाओं को निःशुल्क ई-रिक्शा का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसे कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। बता दें कि इसके लिए 15 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 3 युवतियों को ट्रेनिंग दी जा रही है जोकि 15 दिवसीय होगा। जिसके बाद उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई-रिक्शा दिलवाए जाएंगे ताकि वह जीवनयापन कर सके।
ये लोग रहे उपस्थित
बता दें कि कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय से रक्षिका वाहिनी ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर प्रशासक रचना चौधरी, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत दीपसिंह चौहान, रक्षिका शौर्य शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष जयश्री सोनवाने, कोषाध्यक्ष निर्मला कावड़े, सहित ई-रिक्शा प्रशिक्षु गोल्डी हरिनखेड़े, पलक चौहान, रोमा गुप्ता, आशा नामदेव और स्वाती सहारे उपस्थित रहीं।
कलेक्टर ने कही ये बात
घरेलु हिंसा से पीड़ित और बालिका सुधार गृह की बच्चियां को NGO के माध्यम से इस मुहिम का हिस्सा बनाया जा रहा है। इस प्रयास से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति सही होगी- डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, कलेक्टर
[dgv_vimeo_video id=”906287506″]
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास
रक्षिका वाहिनी द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वह आगे चलकर परिवार का जीवनयापन कर सके- जयश्री सोनवाने, अध्यक्ष, रक्षिका शौर्य शक्ति फाउंडेशन
[dgv_vimeo_video id=”906288780″]
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

