बालाघाट में मां-बेटी की हत्या से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बालाघाट में मां-बेटी की हत्या से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

BALAGHAT NEWS :  बालाघाट शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक निजी हॉटल की गली में मकान की देखरेख करने वाली वयोवृद्ध मां चंद्रावंती लिल्हारे और लगभग 55 वर्षीय बेटी फूलवंता पति बुलाकी सुलाखे की हत्या ने शहर में सनसनी मचा दी।

आज शाम की घटना 
घटना 01 नवंबर बुधवार के देरशाम की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा सहित अनुविभाग के तीनो थाना के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद था।

डबल मर्डर से सनसनी 
घटनाक्रम के अनुसार रेलवे स्टेशन मार्ग पर मां-बेटी मकान की केयर टेकर थी। बताया जाता है कि मृतिका फूलवंता का पति कर्नाटक में रेलवे डिपार्टमेंट में कार्यरत था वह छोटी बेटी ज्योति के पास रहती थी। जबकि बेटा और बहु दतिया में है, वही उनकी बड़ी बेटी दामाद के साथ भोपाल में निवास करती है। हालांकि अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है और हत्या किसने और क्यों की, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि डबल मर्डर में मां-बेटी के सिर पर भारी हथियार से चोट पहुंचाई गई है। जिससे उनकी मौत हुई है। घटना स्थल पर पुलिस टीम और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। जल्द ही हम आरोपियों को ट्रेस कर लेंगे। हत्या को चुनौतीपूर्ण बताते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कहा कि चूंकि महिला के हाथ में सोने के कंगन और चाबियां होने से यह संभावना कम ही है कि लूट की वजह से हत्या की गई, लेकिन अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। जांच की जा रही है, प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनो मां-बेटी एक प्रापर्टी की केयर टेकर थी, जिसके ऑनर बाहर रहते है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews