बालाघाट की जनसभा में बोले सुरजेवाला “शिवराज की विदाई का आया समय”, कमलनाथ ने कहा- मुझे जनता पर भरोसा है

MP Election 2023

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है। दोनों प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस लगातार रोड शो और जनसभा का आयोजन कर रही हैं। इसी बीच बालाघाट जिले के कटंगी विधानसभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रचार के लिए आयोजित जनसभा में शिरकत की। इस जनसभा कार्यक्रम के बीच दोनों में मीडिया से बातचीत की और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

शिवराज सरकार की विदाई का समय आ गया है- रणदीप सुरजेवाला

रणवीर इस दौरान प्रदेश चुनावी प्रभारी रणदीपसिंह सूरजेवाला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी और राहुल जी ने मध्यप्रदेश में 150 प्लस का जो टारगेट दिया है, हम उस मिशन में जीत की ओर अग्रसर है। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश में लूटेरों, भ्रष्टाचारियों, आदिवासी पर पेशाब कर बेईज्जत करने वाली, आदिवासियों के पट्टे छिनने, दलितों पर अत्याचार और साढ़े 18 साल में मध्यप्रदेश को कुशासन के कुचक्र में पूरी तरह से झोंक देने वाली शिवराज सिंह चौहान की सरकार की विदाई का समय आ गया है। प्रदेश के लोग अब थक गये है और वह बदलाव चाहते है। खड़गे जी और राहुल जी ने जो 150 प्लस का टारगेट दिया है। हम उसे पूरा करेंगे।

नीतीश कुमार वैचारिक और सैद्धांतिक तौर से हमारे साथ

जब इंडिया गठबंधन में खटपट और नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब परिवार बढ़ा होता है तो खटपट होती है। इसके साथ ही कहा कि नीतीश कुमार वैचारिक और सैद्धांतिक तौर से हमारे साथ है और रहेंगे। हम इकट्ठे मिलकर मध्यप्रदेश और देश की लड़ाई लडेंगे।

मुझे सीटों की चिंता नहीं- कमलनाथ

मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। मध्यप्रदेश की तस्वीर आज सब पहचान रहे है। सब मिलकर मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेंगे। वहीं प्रदेश में कांग्रेस की सीटो के सवाल पर कहा कि मैं नहीं कहता कि कितने सीटे आएगी, यह शिवराज कहते है। प्रदेश में कांग्रेस, कितनी सीटें जीतेगी, यह मध्यप्रदेश की जनता तय करेगी। मुझे सीटो की चिंता नहीं है, मुझे प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है।

[dgv_vimeo_video id=”881165674″]

[dgv_vimeo_video id=”881166067″]

[dgv_vimeo_video id=”881166577″]

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews