इस जिले में कोरोना विस्फोट, पहली बार मिले 100 से अधिक नए पॉजिटिव

इस जिले में कोरोना विस्फोट, पहली बार मिले 100 से अधिक नए पॉजिटिव

बड़वानी| मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है| रोज सामने आ रहे आंकड़े डरा रहे हैं| बड़े शहरों से लेकर जिलों और ग्रामीण अंचलों में भी संक्रमण तेजी से फेल रहा है| प्रदेश के बड़वानी जिले में कोरोना विस्फोट हुआ है| जिले में पहली बार 102 नए पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है|

निमाड़ में ये एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित संख्या है। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 536 पर पहुंच गया है। अनलॉक 2 में लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार रात को पहली बार एक साथ 102 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बड़वानी के 29, राजपुर 18, अंजड़ 12, खेतिया में सात व ग्रामीण अंचल के भी शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 536 हो गई है। इनमें से छह की मौत हुई है और 238 ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीज 292 हैं।

इधर खंडवा जिले में 11 नए मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इस तरह जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 605 पहुंच गया है। इनमें से 505 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं खरगाेन जिले में 26 नए मरीज मिले हैं| यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 692 पर पहुँच गया है| वहीं उज्जैन जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक बुजुर्ग की मौत दर्ज की गई है। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में शहर से सात, बड़नगर चार, महिदपुर व खाचरौद से एक-एक संक्रमित मिला है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1154 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews