
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में बुधवार (8 अप्रैल 2026) को दोपहर के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा और सेंधवा में दोपहर लगभग 12:48 बजे (IST) महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। भूकंप के झटके की खबर से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, जिससे कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि जानमाल की कोई नुकसान की खबर नहीं है।
भकंप की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। हालांकि भूकंप का केंद्र बड़वानी में ही जमीन से करीब 10 किमी की गहराई में था। लगभग 2 मिनट तक धरती में कंपन चलता रहा। राहत की बात ये है कि अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े माल-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक खबर प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कलेक्टर जयति सिंह ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर जायजा लेने और विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि पृथ्वी के अंदर स्थित टेक्टोनिक प्लेटोंके हिलने, टकराने या एक-दूसरे से दूर जाने के कारण भूकंप आता है। जब ये प्लेटें अपनी सीमाओं पर आपस में रगड़ती हैं, तो दबाव के कारण जमीन में कंपन (झटके) महसूस होते हैं। भूकंप को मापने के लिए मुख्य रूप से रिक्टर स्केल का उपयोग होता है। 0 से 2.0 तीव्रता में बहुत ही हल्के झटके महसूस होते हैं, हालांकि इंसान महसूस नहीं कर पाता, केवल सीस्मोग्राफ मशीनों द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। 3.0 से 3.9 तीव्रता में हल्का कंपन महसूस होता है, लेकिन कोई नुकसान नहीं होता। 4.0 से 4.9 तीव्रता को मध्यम माना जाता है। खिड़कियां हिलने, बर्तन गिरने या सोते हुए लोगों को जगा सकता हैं। इसके बाद जितनी तीव्रता बढ़ती है, नुकसान होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
EQ of M: 3.6, On: 08/04/2026 12:48:53 IST, Lat: 21.868 N, Long: 74.790 E, Depth: 10 Km, Location: Barwani, Madhya Pradesh.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/0fU5KHs30B— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 8, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

