
बड़वानी
बड़वानी में विभिन्न चरणों में कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त समस्त 26 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गई हैं।। आशाग्राम के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 46 वर्षीय सेंधवा रहवासी इकबाल की भी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो जाने पर उन्हें मंगलवार की देर शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार वर्तमान में बड़वानी में कोई भी कोरोना वायरस पाॅजिटिव नही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को देर शाम प्राप्त हुई रिपोर्ट में डेहरी ( धार ) के रहवासी इमरान नूर मोहम्मद की भी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो जाने पर उसे भी आशाग्राम के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार बड़वानी जिले के आइसोलेशन वार्ड में अब कोई भी कोरोना वायरस पाॅजिटिव मरीज नहीं है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

