
बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। जनपद पानसेमल के ग्राम घट्टिया पंचायत के सैंकड़ों ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इन्होने ग्राम पंचायत प्रतिनिधि पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेंसिंग गदरे द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी में पात्र जॉब कार्डधारियों को काम नहीं दिया जाता है।
Shivpuri : बिजली खेलती रही आंख मिचौली, अंधेरे में हुई जनसुनवाई
ग्राम पंचायत घट्टिया से लगभग 150 ग्रामीण कलेक्टर से मिलने पहुंचे। इनका कहना है कि मनरेगा का सारा कार्य जेसीबी मशीन से किया जाता है जो खुद प्रधान प्रतिनिधि की है। इन्होने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भी पक्षपात कर नाम जोड़े जाते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम में कई शासकीय कार्य अधूरे पड़े हैं और राशि निकाल ली गई है। इसी बात को लेकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए वे कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे थे।
https://vimeo.com/610936556
https://vimeo.com/610936759
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

