बड़वानी में व्यापारी से 10 हजार की ऑनलाइन ठगी

बड़वानी

बड़वानी, हेमंत नागझिरिया। बड़वानी (barwani) जिले के राजपुर नगर में ऑनलाइन ठगी (online fraud) का मामला सामने आया है। इसमें शातिर ठग ने व्यापारी (trader) से दस हजार रुपए की रकम ऐंठ ली। ठग ने बेहद चालाकी से फोन पर व्यापारी से बात करते हुए उनका गूगलपे ऐप (google pay) का नंबर निकलवा लिया और बातों में उलझा कर दस हजार की रकम अपने खाते (account) में ट्रांसफर करवा ली। व्यापारी ने ठगी की शिकायत थाने (police station) में दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें… बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सख्त कलेक्टर अविनाश लवानिया, हो सकती है कई कर्मचारियों की छुट्टी

दरअसल व्यापारी दिलीप गुप्ता राजपुर नगर की बड़वानी रोड क्षेत्र के निवासी है। दिलीप गुप्ता ओणम ट्रेडर्स के नाम से बिल्डिंग मटेरियल की शॉप संचालित करते हैं। इन्होंने अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की वारदात को बताते हुए कहा कि उनके पास मोबाइल नंबर 8572893898 से एक कॉल आया। कॉल के दौरान सामने वाले ने अपना नाम विनोद कुमार बताया साथ ही ये भी बताया कि वो पेशे से कांट्रेक्टर है। इसके बाद उसने कहा कि सीमेंट खरीदने हेतु उसने उन्हें फोन लगाया है। बातों ही बातों में ठग ने दिलीप गुप्ता का गूगलपे का नंबर ले लिया जिस पर उसने अमाउंट ट्रांसफर करने की बात कही थी। बातों में उलझाते हुए ठग ने दिलीप गुप्ता से ₹10000 ऑनलाइन पेमेंट अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली।

यह भी पढें… सिंगरौली में शादी समारोह पर कोरोना का ग्रहण, सिर्फ 20 लोगों को अनुमति, जानें अन्य प्रतिबंध

जब व्यापारी दिलीप गुप्ता को अपने साथ हुई ठगी की बात समझ में आई तब दिलीप गुप्ता ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज की।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews