VIDEO VIRAL : कांग्रेस विधायक पर भड़की जनता, जमकर सुनाई खरी खोटी, दी ये चेतावनी

VIDEO VIRAL : कांग्रेस विधायक पर भड़की जनता, जमकर सुनाई खरी खोटी, दी ये चेतावनी

बड़वानी, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के “घर चलो – घर घर चलो” अभियान में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब जिले के सेंधवा में कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक (Barwani Congress MLA) को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। कांग्रेस विधायक को देखकर स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने विधायक को खरी खोटी सुनाते हुए चेतावनी दी कि कांग्रेस के किसी भी नेता को अब गांव की सीमा में नहीं घुसने देंगे।

मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा (BJP Madhya Pradesh) और कांग्रेस(MP Congress) दोनों पार्टियां तैयारी में जुट गई है।  बूथ विस्तारक योजना शुरू की है जिसके माध्यम से वो जनता तक पहुंचना चाहती है। भाजपा की ही तरह कांग्रेस ने “घर चलो – घर घर चलो” अभियान शुरू किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देवास से कल मंगलवार 01 फरवरी को इसकी  शुरुआत की।

ये भी पढ़ें – सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता को चुनौती देने वाले विधायक से हाईकोर्ट का सवाल

कांग्रेस के “घर चलो – घर-घर चलो अभियान के तहत आज मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक ग्यारसीलाल रावत को ही उनकी विधानसभा क्षेत्र के झोपाली के लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई  और घर वापस भेज दिया।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस के पुतला दहन में झुलसे SI दीपक गौतम दिल्ली रैफर, 5 गिरफ्तार, रासुका की भी तैयारी

दरअसल कांग्रेस के पूर्व मंत्री स्वर्गीय शोभाराम पटेल के पुत्र शिव पटेल गांव के मंदिर के सामने ग्रामीणों के समूह के साथ विधायक ग्यारसी लाल रावत तथा अन्य नेताओं पर बरस पड़े।  उन्होंने कहा कि चार साल से आप लोग कहाँ थे , गांव के बारे में किसने सोचा। राहुल गांधी ने कमलनाथ ने कहा था कि किसानों का कर्जा माफ़ करेंगे किस किसान का कर्जा माफ़ हुआ। अब हम समझदार हो चुके हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आप बाहर जाइये अब इस गांव में किसी भी कांग्रेस नेता को नहीं घुसने देंगे। विधायक को खरी खोटी सुनाने का ये विडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”672684954″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews