Betul : Sex Racket में थी 8 लड़कियों को धकेलने की तैयारी, पुलिस ने बचाया, 3 गिरफ्तार

Sex Racket

बैतूल, वाजिद खान। मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) से लगे पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा (Chhindwara) की 8 युवतियां को बालाजीपुरम घुमाने के बहाने देह व्यापार (Sex Racket) करने के लिए नागपुर (Nagpur) ले जाया जा रहा था। मुलताई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलते ही बैतूल एसपी (Betul SP) के निर्देश पर टीम बनाई गई।बीती शाम पुलिस ने सुनियोजित तरीके से छिंदवाड़ा से मुलताई मार्ग पर एक बुलेरो वाहन से 8 युवतियो को बरामद कर लिया है। इन्हें लेकर जा रहे दो युवक और एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़… Sex Racket – पूर्व विधायक के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

आरोपी भी छिंदवाड़ा के बताए जा रहे है। पुलिस ने संबंधितो के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम का मामला दर्ज किया है।इस सनसनीखेज मामले में बुधवार (Wednesday) को पुलिस कंट्रोल रूम (Police control room) में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसपी सिमाला प्रसाद (SP Simala Prasad) ने बताया कि मुलताई पुलिस (Multai Police) को देह व्यापार (Sex Racket) करने छिंदवाड़ा की युवतियों को नागपुर ले जाए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी।

उन्होंने बताया कि निर्देश देकर एसडीओपी नम्रता सोंधिया के नेतृत्व में मुलताई टीआई सुरेश सोलंकी, आमला टीआई सुनील लाटा और बोरदेही टीआई प्रवीण कुमारे की टीम बनाई गई।टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर दुनावा टोल बैरियर पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-04-बीसी-3624 को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता से इन्हें दबोच लिया गया।

यह भी पढ़े… Sex Racket : सागर ने उगले कई राज, लॉकडाउन में भेजी थी लड़कियां, ड्रग्स देकर बनाता था नशे का आदी

इस दौरान बुलेरो वाहन में 8 युवतियों को बरामद किया। सभी ने पूछने पर बताया कि उन्हें बालाजीपुरम घुमाने का बोलकर देह व्यापार (Sex Racket) के लिए जबरन नागपुर ले जाया जा रहा था। इसके बदले 5-5 हजार रूपये देने की बात भी की जा रही थी।

एक महिला आरोपी समेत दो हिरासत में

पत्रकारवार्ता में एसपी ने बताया कि जिले में मानव दुव्यापार करने वाले के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान को यह बड़ी सफलता मिली है। छिंदवाड़ा जिले की सभी 8 युवतियोंं को प्रियंका वर्मा उर्फ रश्मि पिता राजकुमार वर्मा उम्र 30 साल निवासी रेल्वे स्टेशन के पीछे पातालेश्वर छिन्दवाडा, नीलेश उर्फ लल्ला पिता लालचंद डेहरिया उम्र 26 साल निवासी कोसमी परासिया जिला छिन्दवाडा, धारा सिंह पिता टीकाराम चौहान उम्र 28 साल निवासी कुकडा किरार थाना मौखेड़ जिला छिन्दवाडा को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। सभी पर धारा 366, 506, 342, 34 अनैतिक देहव्यापार अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की सक्रियता ने बचाया नर्क से

एसपी सिमाला प्रसाद के सख्त निर्देश का असर है कि धरपकड़ अधिनियम अभियान में 8 युवतियों देह व्यापार जैसे अनैतिक काम में जाने से बच गई। यदि पुलिस सक्रिय नहीं होती तो युवतियां देह व्यापार के लिए नागपुर पहुंचाई जा सकती थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews