लॉक डाउन के बीच दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल

लॉक डाउन के बीच दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोग घायल

बैतूल| कोरोना संकट (Corona Crisis) में लागू लॉक डाउन (Lockdown) के दौरान भी लोगों के बीच झगड़े और विवाद के मामले सामने आ रहे हैं| ताजा मामला बैतूल (Betul) से है जहाँ नहर का पानी खेत में ले जाने को लेकर रविवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सोहागपुर की यह घटना है, जहां रविवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद नहर का पानी खेत में ले जाने को लेकर हुआ| इस दौरान कुल्हाड़ी, और लाठियों से एक दुसरे पर हमला किया गया| इस संघर्ष में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। एक युवक मनीष आवलेकर पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा धीरज आवलेकर पर भी धारदार हथियार से वार हुआ है। आशीष आवलेकर को लाठियों से चोट आई है। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस (Police) ने मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews