कार में लगी भीषण आग, वाहन पूरी तरह जलकर खाक

कार में लगी भीषण आग, वाहन पूरी तरह जलकर खाक

इटारसी, राहुल अग्रवाल। इटारसी से डोलरिया जा रहे दाल मिल संचालक के पुत्र की कार में अचानक आग लग गई, इस घटना में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। शनिवार रात लगभग आठ बजे इटारसी से डोलरिया जा रहे राठी दाल मिल के संचालक विजय राठी की नई स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में आग पूरी तरह जल गई।

आग लगने के तुरंत बाद कार चालक द्वारा पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धुरपन गाँव के पास गाड़ी रुकी ओर देखते ही देखते उसमें आग लग गई। गाड़ी विजय राठी के पुत्र चला रहे थे। अच्छी बात ये रही कि घटना में कोई जनहानि नही हुई, हालांकि कार जलकर खाक हो गई है। गाड़ी के अंदर जरूरी कागज भी रखे थे जिन्हें निकालने का मौका नहीं मिल पाया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews