लोकार्पण में नहीं बुलाने पर नाराज कांग्रेस विधायक ने कॉलेज में दिया धरना, पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने ले जाकर छोड़ा

लोकार्पण में नहीं बुलाने पर नाराज कांग्रेस विधायक ने कॉलेज में दिया धरना, पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने ले जाकर छोड़ा

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल (Betul) में शिलालेख पर नाम नहीं होने और लोकार्पण में आमंत्रण नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के विधायक निलय डागा (Congress MLA Nilay Daga) ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ शहर के सबसे बड़े सरकारी जेएच कॉलेज (JH College) में धरना प्रदर्शन किया । निलय डागा ने आरोप लगाया कि भाजपा (BJP) सांसद दुर्गादास उइके (Durga Das Uikey) को नाम पर आपत्ति थी। इसलिए प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया। वहीं कालेज की प्रिंसिपल ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि जिस पार्टी की सत्ता होती है उस हिसाब से निर्देश मिलते हैं मैंने विधायक से माफी मांग ली है ।

https://vimeo.com/618153037

यह भी पढ़ें…ऑनलाइन लर्निंग लायसेंस प्रक्रिया, परिवहन विभाग की पहल से खुश हैं आवेदक

बैतूल के जीएच कॉलेज में साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्षों का निर्माण हुआ था ,जिसका वर्चुअल लोकार्पण मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया था । इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा सांसद दुर्गादास उइके और कॉलेज की जन भागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। लोकार्पण में शिलालेख पर भी इन्हीं सबके नाम अंकित किए गए थे । प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर बैतूल के कांग्रेस विधायक निलय डागा ने इस पर नाराजगी जताई और बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जेएच कॉलेज पहुंचे पहले प्रिंसिपल से बात की और कालेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए ।

पुलिस और कार्यकर्ताओं में छीना-झपटी
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया । 4 घंटे तक चले इस धरना प्रदर्शन में कालेज की प्रिंसिपल ने विधायक से माफी मांग कर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वह इस बात को लेकर अड़ गए भाजपा सांसद ने उनका नाम कटवाया है और वे आकर माफी मांगे या यह बताएं कि उन्हें उनके नाम पर क्या आपत्ति थी । इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई बीच में शिक्षा मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की जा रही थी जिसे पुलिस ने छीन लिया पुतले को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में छीना-झपटी भी हुई ।

5 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धरने से उठाया और वाहन में बैठा कर थाने ले गए ।कार्यकर्ताओं के समर्थन में विधायक निलय डागा और भैसदेही विधायक धरमू सिंह बज्र वाहन में बैठ कर गंज पुलिस थाना तक गए । यहां भी कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ 5 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

https://vimeo.com/618153493

https://vimeo.com/618154078

यह भी पढ़ें…जबलपुर में पुलिस ने पकड़े 10 हजार के नकली नोट, एक आरोपी गिरफ्तार

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews