नर्स पत्नी ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

नर्स पत्नी ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

बैतूल| वाजिद खान| मध्य प्रदेश के बैतूल में नर्स ने डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में मृतक पति की पत्नी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इस मामले का खुलासा बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने करते हुए बताया कि नर्स पत्नी ने आयुष विभाग में पदस्थ पति की हत्या करवा दी । दरअसल होशंगावाद के जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स संगीता उइके ने 28 जून को बैतूल के चिचोली थाने में अपने पति संतु लाल उइके की गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि वो आयुष विभाग में औषधालय सेवक के पद पर पदस्थ है और चिचोली के पास चंडी दरबार मे आया था और घर वापस नही आया ।

पुलिस ने संतु लाल की तलाश शुरू की 4 जुलाई को संतु लाल की स्कूटी बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली इसके बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की तो पुलिस को पता चला किशन तू लाल की पत्नी संगीता उईके ने अपने रिश्तेदार कम्मो उइके के साथ मिलकर संतु लाल की हत्या का षड्यंत्र रचा था और इस हत्या के लिए छाता गांव के पांच युवकों को डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी थी लेकिन युवक इसके लिए राजी नहीं हुए तो फिर राशि बढ़ाकर दो लाख कर दी थी । पैसा काम होने के बाद देने की बात की गई थी, इसके बाद योजना के तहत संतु लाल को चंडी दरबार लाया गया और जब वह वापस आ रहा था तो आरोपियों ने रास्ते में उसका गला घोट कर हत्या कर दी और लाश झाड़ियों में छुपा दी और उसकी स्कूटी दूसरी जगह छोड़ दी ।

आरोपी युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने 10 जुलाई को लाश की दस्तयावी की और मृतक के भाई से शिनाख्ती करवाई गई । लाश का पोस्टमार्टम कराया गया । हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी संगीता के साथ कम्मो उइके , सतीश बटके, श्रीराम उइके ,भारत धुर्वे ,नीलेश खातरकर और संतराम धुर्वे को गिरफ्तार किया है । संगीता का कहना है कि उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी और उसका पति संतु लाल उस पर शक करता था शराब के नशे में तरह-तरह की यातनाएं देता था मारपीट करता था ।

सिमाला प्रसाद ( एसपी बैतूल) : सिमाला प्रसाद का कहना है कि 28 जून को संगीता ने चिचोली थाना में संतु लाल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस संतु लाल की तलाश कर रही थी तो उनकी स्कूटी बैतूल बाजार क्षेत्र में मिली थी इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो पता चला की पत्नी संगीता नहीं अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर गांव के 5 लोगों के साथ हत्या की योजना बनाई थी और इन लोगों ने संतु लाल का गला घोट कर हत्या की और लाश को झाड़ियों में छुपा दिया था इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews