पक्षियों के लिये डेढ़ सौ पेड़ों पर दाने-पानी का इंतज़ाम, युवाओं की अनूठी पहल

पक्षियों के लिये डेढ़ सौ पेड़ों पर दाने-पानी का इंतज़ाम, युवाओं की अनूठी पहल

बैतूल/वाजिद खान

कोरोना काल में प्रकृति के संतुलित होते आयाम के बीच पशु पक्षियों के कलरव भी बढ़ गए हैं। पक्षियों की बेखौफ उड़ानें ,पेड़ों पर उनकी चहचहाट से आसमान गूंजने लगा है। ऐसे में इन परिंदों के खाने पीने की चिंता और उसका इन्तजाम बैतूल में देखने को मिल रहा है, जहां समाजसेवी युवाओं के एक दल ने पक्षियों के पीने के लिए पानी और चुगने के लिए दाने का प्रबंध किया है। समाजसेवी युवकों का यह समूह बैतूल में पेड़ लगाने और उन्हें संभालने संजोने के लिए जाना जाता है। इस ग्रुप ने अब एक नई पहल की है।

युवाओं ने कबाड़ में मिलने वाले प्लास्टिक और टीन के डिब्बों को तराशकर उन्हें पक्षियों के जल पात्र और दानों का दोने बना दिया है। इन डिब्बों को शहर के अलग अलग हिस्सों में पेड़ पर लटका दिया गया है। डिब्बों में पानी भर दिया गया है तो कुछ में दाने डाले गए हैं। डिब्बों की बनावट ऐसी रखी गयी है कि पक्षी उनपर बैठकर आसानी से पानी पी सके। युवकों ने अब तक डेढ़ सौ पेड़ों पर यह इन्तजाम किया है। इसके लिए वे रोज रिक्शा की मदद से इन पात्रों में पानी भी डालते है। ये चाहते हैं कि पक्षियों के लिए की गई उनकी यह पहल एक प्रेरणा बन जाये। गर्मियों में परिंदों की प्यास बुझाने के इस तरीके को हर कोई सराह रहा है। आप को बता दे कि युवाओं का यह दल बैतूल में चार हजार पेड़ लगा चुका है, जिसकी वह देखरेख भी करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews