
बैतूल, वाजिद खान। मध्य प्रदेश (MP) के बैतूल (betul) में शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीमपानी के पास रात 9.30 बजे वर्मा ट्रेवल्स की वॉल्वो बस में अज्ञात कारणों से आग (Fire) लग गई। इससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार बस भोपाल से हैदराबाद जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।
बताया जाता है कि पहले टायर में आग लगी और फिर पूरी बस को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठने पर ड्राइवर ने देखा और नीमपानी क्षेत्र में फांसीबढ़ के पास बस रोकी गई। समय रहते यात्रा कर रहे सभी यात्री सुरक्षित तरीके से बाहर निकल लिए गए हैं।
Read More : Government Job 2022 : 2500 पदों पर भारतीय नौसेना में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
इस सम्बंध में sdop शाहपुर एमएल मीणा ने बताया कि बैतूल इसे वापस आते समय बस में आग लगी दिखी थी। तत्काल ही फायर ब्रिगेड और स्टाफ को मौके पर भिजवाया गया है। वहीं शाहपुर टीआई शिवनारायण मुकाती ने बताया कि सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। हादसे में कोई केजुवलटी नहीं हुई।
[dgv_vimeo_video id=”689106187″]
